5 Dariya News

यूक्रेन रूस के साथ किसी भी समझौते पर सहमत नहीं होगा : वलोडिमिर जेलेंस्की

5 Dariya News

कीव 05-May-2022

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि कीव किसी भी ऐसे समझौते पर सहमत नहीं होगा जिससे रूस के साथ संघर्ष जारी रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेलेंस्की के हवाले से कहा कि हम फ्रॉजेन कांफ्लिक्ट के लिए समझौता नहीं करेंगे। मैं इसके खिलाफ हूं। हमारे पास निश्चित रूप से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं होगा। जेलेंस्की ने कहा कि मिन्स्क समझौता, जिसके चलते कई साल पहले डोनबास क्षेत्र में संघर्ष कम हुआ था, अप्रभावी साबित हुआ। जेलेंस्की ने कहा कि रूस मिन्स्क समझौते से पीछे हट गया, जब उसने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया।