5 Dariya News

केंद्रीय महिला और बाल विकास मन्त्री स्मृति ईरानी ने हिमाचली लेखक की पुस्तक का विमोचन किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 04-May-2022

केंद्रीय महिला और बाल  विकास मंत्री श्रीमती  स्मृति ईरानी ने  हिमाचली लेखक डॉक्टर पुनीत गुप्ता द्वारा लिखित "व्यावहारिक आध्यात्मिक जीव विज्ञान" का विमोचन किया। यह पुस्तक "आध्यात्मिक जीव विज्ञान" का उपयोग करके (बाई मी, टू मी, फॉर मी) 4 डी (डॉक्टर, ड्रग, डिवाइस और दिव्यता) को चिकित्सा देखभाल और उपचार क्षेत्र में साझा करती है। डॉ गुप्ता का "आध्यात्मिक जीव विज्ञान मॉडल" दुनिया भर में पहली बार ऐसा "आध्यात्मिक वैज्ञानिक मंच" का निर्माण करता है जो  मानव कल्याण, मानसिक खुशी, मानवता, धार्मिक सहिष्णुता और विश्व शांति को "आधुनिक मानव जीव व अध्यात्मिक विज्ञान" द्वारा स्थापित करता  है।

डॉक्टर पुनीत गुप्ता द्वारा  इस पुस्तक में भ्रूण के अंदर कैसे विभिन्न आध्यात्मिक अंग पैदा होते हैं तथा यह अंग आपसी  तालमेल कैसे  बनाते हैं दर्शाया गया है। वह आपस में एक "चरण व चरण" क्रिया द्वारा ब्रह्म नाद ब्रह्म प्रकाश धारण करने के बाद एकजुट हो जाते हैं तथा ब्रह्म स्वरूप को प्राप्त कर लेते हैं।  व्यवहारिक अध्यात्मिक जीव विज्ञान" दुनिया भर की वह पहली पुस्तक है जिसमें मनुष्य के शरीर की रचना को अध्यात्म की खोज का एक उत्तम नमूना दर्शाया गया है। इसमें कर्म इंद्रियों व ज्ञान इंद्रियों को चार विभिन्न अंगों में विभाजित किया गया है।  यह 4 इंद्रियों के अंश मिलकर मन की रचना करते हैं और अंतःकरण चतुर्थ का एक हिस्सा बनते हैं । 

अंतःकरण चतुर्थ के 4 हिस्से (मन अहंकार, बुद्धि, चित्) सभी ब्रह्म नाद व ब्रह्म प्रकाश धारण करने के बाद हृदय में सुषुप्ति, समाधि को प्राप्त करते हैं। निष्काम कर्म करने की शक्ति ब्रह्म स्वरूप से आती है। यह पुस्तक हिंदू धर्म से जुड़े "ब्राह्मणवाद" और "जातियों" के "नकारात्मक  पहलुओं को स्पष्ट करती है। ऋग्वेद और गीता में मानव अध्यात्मिक विज्ञान से इन दोनों को एक मनुष्य के आध्यात्मिक अंगो के रूप में संबोधित किया जाता है, न कि सामाजिक विभाजन के रूप में दिया गया है। हालांकि कुछ स्वदेशी और विदेशी सामाजिक तत्व अपना उल्लू सीधा करने के लिए इसे समाज में समय-समय पर गलत तरीके से आजतक परोसते रहते हैं, जिसका ऋग्वेद और गीता शास्त्र में बताए हुए आध्यात्मिक विज्ञान से कोई लेना देना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के पहले कैंसर सुपर स्पेशलिस्ट तथा  भारत के सबसे ज्यादा शिक्षित  कैंसर विशेषज्ञ डॉ पुनीत गुप्ता  मंडी   शहर  के बोरा गली के निवासी हैं तथा इस समय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित मेट्रो अस्पताल के कैंसर विभाग के निदेशक हैं। डॉ पुनीत गुप्ता ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से   एमबीबीएस की परीक्षा पास करने के बाद एमडी, डीएनबी,डीएम,  एमबीए की शिक्षा ग्रहण की तथा  तथा  भारत  एवं  अमेरिका , इंग्लैंड , सहित  दुनिया  के चोटी  के कैंसर संस्थानों  में शिक्षा ग्रहण करने के बाद अनेक अंतरराष्ट्रीय  संस्थाओं द्वारा कैंसर पर आयोजित  सेमिनार में  व्याख्यान के लिए आमंत्रित किये जाते हैं।