मुसलमानों पर कालीचरण महाराज ने फिर उगला जहर, बोले- ये भाईचारा नहीं, भाई को 'चारा' बनाने वाले हैं

5 Dariya News

मुसलमानों पर कालीचरण महाराज ने फिर उगला जहर, बोले- ये भाईचारा नहीं, भाई को 'चारा' बनाने वाले हैं

5 Dariya News

03-May-2022

जेल से आने के बाद भी कालीचरण महाराज नहीं सुधरे हैं। मुसलमानों के लिए जहर उगलना अभी भी जारी है। उन्होंने रविवार 1 मई 2022 को अलीगढ़ के अचल स्थित रामलीला मैदान में आयोजित संत समागम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में जगह-जगह पाकिस्तान बन चुका है। हिंदुओं को मुसलमानों का डर दिखाते हुए कहा है कि उनकी बढ़ती आबादी से हिंदुओं के लिए खतरा बताया। इतना ही नहीं, महिलाओं को लेकर उन्होंने कई अपशब्द भी कहे, जिसे यहां लिखा भी नहीं जा सकता। कालीचरण महाराज का ये वीडियो आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।आगे कालीचरण महाराज ने कहा कि अगर मोदी जी ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया तो यहां के मुसलमान किसका साथ देंगे ये समझने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ओवैसी के भड़काऊ भाषण को क्लीन चिट मिल जाती है पर संत अगर सेल्फ डिफ़ेंस की बात करते हैं तो उसे भड़काऊ मान लिया जाता है। भारत जब भी पाकिस्तान से क्रिकेट मैच हारता है तो मुसलमान पटाखे जलाते हैं, क्योंकि इनकी भावनाएं पाकिस्तान के साथ हैं। पाकिस्तान एक मुस्लिम देश है और भारत अघोषित हिंदू राष्ट्र है।कालीचरण यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मुसलमान हर जगह बढ़ रहे हैं, उनकी आबादी लगातार बढ़ रही है।

जब तक मुसलमान कम है तब तक भाईचारा है और आबादी बढ़ गई तो वो भाई को चारा बनाने का काम करते हैं। अगर आज हिंदू नहीं संभला तो देश में हालात गंभीर हो जाएंगे। हमारी बहू-बेटियों को खतरा बढ़ जाएगा। इनकी आबादी तेजी से बढ़ रही है। 5 लाख मंदिरों को तोड़ा गया और 800 साल में 80 हजार महिलाओं के साथ रेप हुआ। अगर देश हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो ऐसा फिर होगा। राजनीति से घृणा छोड़ दो और धर्म के नाम पर ही वोट दो।कालीचरण के मुताबिक अगर हिंदू समय रहते अपनी नींद से नहीं जागे तो अपने ही देश में अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे। मुस्लिम समुदाय की संख्या ज्यादा होने से हिंदू बहन-बेटियों को भी खतरा है, देश का हाल ठीक वैसा ही हो जायेगा जैसा जम्मू-कश्मीर का 30 साल पहले हो गया था।


शो कॉज नोटिस जारी- 

जिला प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। नोटिस में कहा गया है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के लिए अनुमति नहीं थी, लेकिन आयोजकों ने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया। अलीगढ़ में धारा 144 लागू, लेकिन कार्यक्रम में भीड़ जुटाई गई। साथ ही संतों की धर्म संसद में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं एक धर्म विशेष की भावनाओं को भड़काने वाले भाषण दिए गए। 

महात्मा गांधी को गाली देखकर चर्चा में आए थे कालीचरण-  

रायपुर में दिसंबर 2021 में हुए आयोजन में महाराष्ट्र से आए कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा था कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा था कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर राजनीति के द्वारा कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नाथूराम गोडसे जी को नमस्कार है, जिन्होंने उस को मार दिया। इस बयान के बाद कालीचरण को जेल भी जाना पड़ा था।