The Kashmir Files: Wikipedia ने बताया मनगढ़ंत, देखिए क्या बोले विवेक अग्निहोत्री

5 Dariya News

The Kashmir Files: Wikipedia ने बताया मनगढ़ंत, देखिए क्या बोले विवेक अग्निहोत्री

5 Dariya News

03-May-2022

हाल ही में रिलीज़ हुए फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) तो आपने देखी होगी ये वो फ़िल्म है जिसने कई हिंदू भारतीय की आँखों को नम कर दिया था वहीं अपने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी लेकिन खबरों की माने तो यह फिल्म पहले भी कई सवालों से घिरी हुई थी जिसका विवेक अग्निहोत्री ने हटर्स को मुँह तोड़ जवाब भी दिए थे लेकिन इस बार विवेक फिर इस फिल्म को स्पोर्ट करते नज़र आए ।

इस बार हुआ ये की विकिपीडिया ने  द कश्मीर फाइल्स काल्पनिक बताया जिसके बाद फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से रुका नहीं गया और उन्होंने अपना सारा गुसा ट्विटर पर निकाल दिया विवेक का ये गुस्सा इसलिए भड़का क्योंकि विकिपीडिया ने उनकी फ़िल्म को फिक्शनल, गलत और साजिश के सिद्धांत से जुड़ी हुई फिल्म बताया है जिसके बाद विवेक ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर अपना गुसा जाहिर किया।


क्या लिखा विवेक ने ट्वीट में

विकिपीडिया पर द कश्मीर फाइल्स के विवरण (Description) का ट्वविटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- डियर विकिपीडिया, आप इसमें 'इस्लामोफोबिया प्रोपगेंडा संघी इत्यादि' जोड़ना भूल गए. आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर फेल होते दिख रहे हैं. जल्दी करें, इसे और एडिट करें।

 

इसके आलावा आपको बता दें की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में 11 मार्च को रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था मूवी में अनुपम खेर(anupam kher), पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती  जैसे सितारे नजर आए. फिल्म ने 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।