पंजाब कांग्रेस ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी- सिद्धू पार्टी से बड़े नहीं.. अब एक्शन लेना जरूरी

5 Dariya News

पंजाब कांग्रेस ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी- सिद्धू पार्टी से बड़े नहीं.. अब एक्शन लेना जरूरी

5 Dariya News

02-May-2022

पंजाब में आज जो कांग्रेस पार्टी की स्थिति है उस पर अब आलाकमान को जरूर सोचना चाहिए। जब तक पूर्व CM अमरिंदर सिंह पार्टी में थे तब तक राज्य में पार्टी की अच्छी खासी पकड़ थी। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की ऐंट्री के बाद ना जाने पार्टी को किसकी नजर लग गई। पंजाब विधान सभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी  ने पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है और नवजोत सिंह सिद्धू की गतिविधियों को लेकर एक्शन लेने की बात की है।जी हां अब नवजोत सिंह सिद्धू का मामला कांग्रेस के अनुशासन समिति में पास है।

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार ने पार्टी हाईकमान और अनुशासन समिति को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले सुनील जाखड़ और केवी थॉमस के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि करने के लिए कार्रवाई की गई थी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू  को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने अमरिंदर सिंह बरार (राजा वारिंग) को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था, जो पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रह चुके हैं। 

क्या लिखा है लेटर में-

हरीश चौधरी ने लेटर में लिखा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को खुद को पार्टी से बड़ा नहीं समझना चाहिए। सिद्धू पार्टी से बड़े नहीं हो सकते हैं। इसलिए नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जरूरी एक्शन लिया जाना चाहिए।बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को पिछले साल जुलाई में पंजाब पीसीसी का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लगातार पार्टी और कांग्रेस सरकार के फैसलों पर सवाल खड़े किए। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब विधानसभा चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा।