करण ओजला ने अपने आने वाली EP ली रिलीज डेट का किया खुलासा।देखिये पोस्टर

5 Dariya News

करण ओजला ने अपने आने वाली EP ली रिलीज डेट का किया खुलासा।देखिये पोस्टर

5 Dariya News

02-May-2022

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार करण औजला, जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत ही मनोरंजक संगीत दिया है, एक बार फिर प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यदि आप औजला के फैन हैं तो आप गीता दी मशीन के बहुप्रतीक्षित EP का इंतजार कर रहे होंगे।लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है, आखिरकार गायक ने अपने आने वाले ईपी पर प्रकाश डाला है। करण ने EP का आधिकारिक पोस्टर और रिलीज की तारीख शेयर की।

वे 10 मई को म्यूजिक चार्ट पर हिट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।  EP को उनके फैंस के लिए उनके जन्मदिन यानी 18 जनवरी को रिटर्न गिफ्ट के रूप में घोषित किया गया था। और अब आखिरकार उन्होंने रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया।पोस्टर के बारे में बात करते हुए, करण एक जबर्दस्त पोस्टर साझा करते हैं जिसमें कलाकार स्वयं और कुछ प्रमुख डिटेल हैं। जैसा कि उन्होंने पहले खुलासा किया था कि वह लोकप्रिय हॉलीवुड रैपर YG के साथ काम करेंगे, इसलिए पोस्टर में उनके नाम का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, YG के अलावा, EP में इक्का भी है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Aujla (@karanaujla_official)

हालांकि उन्होंने इसकी घोषणा के तीन महीने बाद रिलीज की तारीख का खुलासा किया, करण अच्छी तरह से जानते हैं कि आखिरकार अपने प्रशंसकों को कैसे बांधना है। इसलिए, उन्होंने अपने दर्शकों को उत्साहित करने के लिए एक मोशन पोस्टर और शूट के कुछ पार्ट को शेयर किया है। अब, नए साझा किए गए पोस्टर पर एक नज़र डालें:

View this post on Instagram

A post shared by Karan Aujla (@karanaujla_official)

इसमें कोई शक नहीं हैं की फैंस इस प्रॉजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हमेशा की तरह उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी करण औजला दर्शकों का दिल जीत के ही जायेंगे।

English : Way Ahead: Karan Aujla Finally Unveils The Release Date Of Most-Awaited EP