5 Dariya News

आप की बढ़ती लोकप्रियता से बढ़ी भाजपा की बौखलाहट, आप के कार्यकर्ताओं पर कर रही हमले : गौरव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ,आप

5 Dariya News

शिमला 29-Apr-2022

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश मे लॉ एंड ऑर्डर की चरमराती हुई व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए है। और पिछले कल आम आदमी के युवा नेता पर बंगाणा ऊना में हुए हमले की कड़ी निंदा की है और प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते कुनबे को देख भारतीय जनता पार्टी के नेता व मंत्री परेशान है जिसके चलते पिछले कल उन्होंने आम आदमी पार्टी के युवा नेता अनिल मनकोटिया पर भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला करवा दिया और अनिल को बहुत गंभीर चोट पहुंची हैं। जिसके लिए उन्होंने वहां स्थानीय थाने में FIR दर्ज कर दी है।

गौरव शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं बची है और आए दिनों प्रदेश में प्रतिदिन ऐसी घटनाएँ हो रही है। प्रदेश सरकार की शह से गुंडा तत्व सरेआम घूम रहे है उन्हें सरकार का पूरा आशीर्वाद है।अनिल मनकोटिया एक जुझारू व कर्मठ नेता है जिन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन पिछले दिनों थामा है और निरंतर आम जनता की आवाज बनकर काम कर रहे हैं पर भाजपा के बड़े नेता और उनके चमचों को ये रास नहीं आ रहा तो उन्होंने अनिल पर जानलेवा हमला करवा दिया। इससे साफ़ नज़र आता है कि किस प्रकार भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी से डरे हुए है और ऐसे घिनौने कार्य कर रहे है।

उन्होंने प्रदेश पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। और किस नेता के कहने पर उन्होंने ये हमला करवाया इसकी पुष्टि होनी चाहिए। गौरव शर्मा ने कहा कि आए दिनों प्रदेश में कोई ना कोई हिंसक घटना हो रही है पर प्रदेश की पुलिस चुप छाप हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है। आखिर प्रदेश सरकार की कोई जिम्मेवारी नहीं बनतीं की प्रदेश की जनता की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित की जाए। 

क्या प्रदेश की भाजपा सरकार की पुलिस पर कोई पकड़ नहीं रह गई है,यह केवल सरकार की नाकामयाबी व पुलिस प्रशासन पर पकड़ न होना दर्शाता है।प्रदेश की जनता अब सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है व सरकार से उनका विश्वास पूरी तरह खत्म हो गया है। आम आदमी पार्टी मांग सरकार व पुलिस के आला अधिकारियों से मांग करती है कि जल्द अनिल मनकोटिया के हमलावरों को सलाखों के पीछे डाला जाए और इन्हें सार्वजानिक किया जाए कि किस भाजपा के बड़े नेता के कहने पर उन्होंने ये हमला क्यों किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब सता खोने का डर सताने लगा है इसलिए वे आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हमला करवाकर उन्हें डराकर और उनकी छवि ख़राब करके अपनी भड़ास निकाल रही है लेकिन प्रदेश की जनता अब भाजपा का खेल जान चुकी है और जल्द सता से उन्हें बाहर करके जवाब देगी।