पटियाला हिंसा: जांघ में गोली लगने के बाद पुलिस से बोले बलविंदर सिंह- मंदिर के अंदर से हुई फायरिंग
5 Dariya News

पटियाला हिंसा: जांघ में गोली लगने के बाद पुलिस से बोले बलविंदर सिंह- मंदिर के अंदर से हुई फायरिंग

पटियाला में हुई हिंसा के बाद अभी भी वहां के हालात बहुत नाजुक बने हुए हैं। इस हिंसा मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है। हिंसा में घायल बलविंदर सिंह नाम के युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

5 Dariya News

पटियाला 30-Apr-2022

पटियाला में हुई हिंसा के बाद अभी भी वहां के हालात बहुत नाजुक बने हुए हैं। इस हिंसा मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है। हिंसा में घायल बलविंदर सिंह नाम के युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घायल बलविंदर सिंह ने अपने बयान में कहा है कि कालीमाता मंदिर के अंदर से शिवसेना कार्यकर्ता ने पत्थर और गोली चलाई। मंदिर के अंदर से चलाई गई गोली मेरे जांघ में लगी जिससे मैं वही गिर गया। गोली चलाने वाले शख्स को अगर मेरे सामने लाया जाए तो मैं उसे आराम से पहचान सकता हूं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। ये झपक करीब 4 घंटे लक चली। लेकिन मामला अभी भी संगीन बना हुआ है। हालात देखते हुए पंजाब सरकार एक्शन में आई। वहीं CM भगवंत मान ने पटियाला रेंज के IG, SSP और SP का तबादला कर दिया।

क्या है पूरा मामला- 

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ दिन पहले शुक्रवार को  खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके जवाब में शिवसेना के प्रदेश कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला ने पत्रकार वार्ता कर शुक्रवार को खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने का एलान किया था। खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चला। 

पुलिस ने दोनों पक्षों को मुश्किल से तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। सवाल है कि पिछले एक हफ्ते से शुक्रवार को शहर में खालिस्तान के मुद्दे को लेकर दोनों तरफ से लोगों के आमने-सामने होने की आशंका थी तो फिर पुलिस ने इस स्थिति से निपटने के ठोस इंतजाम क्यों नहीं किए। इसलिए पुलिस के आलाधिकारियों पर गाज गिरी और उनकी ट्रांसफर कर दी गई।


(फोटो सांकेतिक है जिसमें पटियाला में हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी उपद्रवी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं)