Rakesh Maria Biopic: रोहित शेट्टी ने किया नई बायोपिक को बनाने का ऐलान।पढ़िए पूरी जानकारी

5 Dariya News

Rakesh Maria Biopic: रोहित शेट्टी ने किया नई बायोपिक को बनाने का ऐलान।पढ़िए पूरी जानकारी

5 Dariya News

30-Apr-2022

रोहित शेट्टी वर्तमान में भारतीय पुलिस बल बना रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक पुलिस के रोल में हैं। लेकिन इसके अलावा, उन्होंने अब अपने प्रोजेक्ट में एक और प्रोजेक्ट जोड़ लिया है, रोहित ने हाल ही में ऐलान किया की वे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के जीवन पर एक बायोपिक बनाने जा रहें हैं। ये बायोपिक उनके कुशल करियर के अनुभवों पर आधारित होगी।

घोषणा के बारे में बात करते हुए, निर्माता और निर्देशक, रोहित शेट्टी ने कहा, "राकेश मारिया: वह शख्स जिसने 36 साल अपने चहरे पर आतंक देखा !! उनकी अविश्वसनीय यात्रा 1993 में मुंबई में हुए धमाकों, अंडरवर्ल्ड के खतरे से लेकर 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों तक फैली हुई है। इस वास्तविक जीवन के सुपर पुलिस वाले की बहादुर और निडर यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूँ!! "

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

यदि आप राकेश मरिया के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दें की, राकेश मारिया, एक आईपीएस अधिकारी है जिन्होंने  1981 बैच से अपनी सिविल सेवा परीक्षा पास  की। जब वह 1993 में पुलिस उपायुक्त थे, तो उन्होंने बॉम्बे सीरियल ब्लास्ट मामले को सुलझाया, जिसके बाद वह डीसीपी और फिर तत्कालीन संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए।मारिया ने 2003 गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार दोहरे विस्फोट मामले को भी सुलझाया था। इतना ही नहीं, बल्कि मारिया को 2008 में 26/11 के मुंबई हमलों की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई और जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब से पूछताछ की और मामले की सफलतापूर्वक जांच की।जैसा कि रोहित शेट्टी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों को बनाने के लिए एक प्रसिद्ध चेहरा हैं, प्रशंसकों को कलाकार से बहुत उम्मीदें हैं।

English : Rohit Shetty Announces Biopic On Former Cop Rakesh Maria. Details Inside