साऊदी अरब पहुंचे पाकिस्तान के नए PM शहबाज शरीफ.. मस्जिद में घुसते ही लगे 'चोर-चोर' के नारे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ साऊदी अरब के दौरे पर हैं। लेकिन वहां भी उनकी फजीहत हो गई। जी हां शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को देखकर मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में चोर-चोर के नारे लगे।
5 Dariya News
साऊदी अरब 29-Apr-2022
दुनिया के गिने चुने देश ऐसे हैं जहां पाकिस्तान की फजीहत नहीं होती है। इन दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ साऊदी अरब के दौरे पर हैं। लेकिन वहां भी उनकी फजीहत हो गई। जी हां शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को देखकर मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में चोर-चोर के नारे लगे।
दरअसल हुआ यूं कि पीएम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे। वहां उन्हें देखकर सैकड़ों लोग चोर-चोर के नारे लगाने लग गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पाकिस्तान की एक लोकल न्यजू वैबसाइट The Current ने अपने ट्विटर आकउंट से पोस्ट किया था। यह नारे तब लगाए गए जब प्रतिनिधिमंडल को मस्जिद-ए-नबावी में आते देखा गया। खबर ये भी है कि घटना के बाद पुलिस ने सभी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये देखें वायरल वीडियो-
The Pakistani delegation surrounded by people yelling “chor chor” when they made their way to Masjid-e-Nabwi in Madina.
PM Shehbaz Sharif is in Saudi Arabia for a three day tour. #ShehbazSharif #SaudiArabia pic.twitter.com/aRuVmOwWrH
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के अपने पहले तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सऊदी दौरे पर उनके साथ दर्जनों अधिकारी और राजनीतिक नेता आए हैं। घटना के बारे में ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, गर्वित पाकिस्तानियों, कृपया हमारे पीएम और उनके पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) अपराधियों के गिरोह का सऊदी अरब में ऐसा शानदार स्वागत होते देखकर प्रसन्न हों।
बता दें कि पाकिस्तान में हाल ही में प्रधानमंत्री बदले हैं। पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान थे लेकिन वह नेशनल असेंबली में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्हें हटना पड़ा और अभी शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री हैं।
5 शादियां कर चुके हैं जनाब, पहली पत्नी थी फर्स्ट कजिन
शहबाज शरीफ अब तक कुछ 5 शादियां की हैं। शहबाज शरीफ की पहली पत्नी का नाम नुसरत शहबाज हैं, जिनके बेटे हमजा शहबाज और दो बेटियां हैं। वह शहबाज की फर्स्ट कजिन भी हैं। उनकी दूसरी पत्नी आलिया हैं, जिनकी एक बेटी हैं। आलिया से शहबाज शरीफ तलाक ले चुके हैं। उनकी तीसरी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता तहमीना दुर्रानी हैं। 19 साल पहले शहबाज और तहमीना की शादी हुई थी। शाहबाज शरीफ ने तहमिना दुर्रानी से भी चोरी-छिपे शादी की थी। बाद में जब इसकी चर्चा हुई तो उन्होंने कुबूल किया कि उन्होंने तहमिना दुर्रानी से शादी कर ली है।
शाहबाज शरीफ अभी दो पत्नियों नुसरत और तेहमीना दुर्रानी के साथ रहते हैं। शाहबाज तीन पत्नियों आलिया हनी, निलोफर खोसा और कुलसुम हई को तलाक दे चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पत्नी आलिया हनी को घर पहुंचने में देरी न हो इसके लिए उन्होंने पंजाब में एक फ्लाईओवर बनवा दिया। इसे 'हनी ब्रिज' के नाम से जाना जाता है।