दिग्विजय सिंह बोले- BJP गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर खुद पत्थर फिंकवाती है

5 Dariya News

दिग्विजय सिंह बोले- BJP गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर खुद पत्थर फिंकवाती है

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी वाले पत्थरबाजी करने के लिए गरीबों को काम पर रख रही थी। खुद पत्थरबाजी करवाती है और फिर कहती हैं कि मुसलमानों ने ये काम किया है।

5 Dariya News

भोपाल 27-Apr-2022

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने BJP पर जमकर हलमा बोला है और बड़ा आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी वाले पत्थरबाजी करने के लिए गरीबों को काम पर रखते हैं। खुद पत्थरबाजी करवाते हैं और फिर कहते हैं कि मुसलमानों ने ये काम किया है। बीजेपी गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर खुद ही उनसे पत्थर फिंकवाती है। ये बीजेपी का पैंत्रा जिसमें गरीब मुसलमान पैसों की जरूरत के चलते फंस जाते हैं।

हालांकि इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि भले ही मेरे पास तथ्य नहीं हैं, इसलिए मैं सिर्फ आरोप लगा रहा हूं। लेकिन मैं इन शिकायतों की जांच करूंगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले कुछ हफ्तों में, देश में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। फिर चाहे हम जहांगीरपुरी की बात करें यो फिर मध्य प्रदेश के खरगोन की। वहीं राजस्थान के करौली में ही  हिंसा हुई थी।

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि भाजपा दंगों को रोकने वाली है, दंगों को बढ़ावा देने वाली नहीं।  दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर। इसी वजह से वे रोजाना अर्नगल बातें करके समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं। इतना वरिष्ठ नेता धर्म को धर्म से लड़ाने की बात कर रहा है। आप सोच समझ कर आरोप लगाएं। इस तरह के बेबुनियाद आरोप आप कैसे लगा सकते हैं जब आप कह रहे हैं कि आपके पास सबूत नहीं है। सारंग ने ये तक कही दिया कि  कांग्रेस के अपने नेताओं को खुश करने के लिए दिग्विजय सिंह  ऐसा बयान दे रहे हैं। वो अपने आकाओं को खुश करना चाहते हैं।

साथ ही बीजेपी के अन्य नेता तुहिन सिन्हा ने भी कहा कि कांग्रेस इस्लाम समर्थक पार्टी बन गई है और हिंदू समुदाय को बदनाम करने के लिए कुछ भी करेगी। आपकी जानकारी के बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती है। इस वजह से हथियार के रूप में कभी जज़्बात को तो कभी जान को हथियार बनाती है।