नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर निशाना साधा,कहा 'फिल्म हिंदी में बना रहे हैं, बात अंग्रेजी में करते हैं'
5 Dariya News
मुंबई 26-Apr-2022
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो महान और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं, इन्होने हमेशा ही फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में, एक टॉक शो में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कुछ बातें कही जिसके बाद वह कुछ ही समय में सुर्खियों में आ गए।
नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने वाले फ़िल्ममकेर्स के बारे में कहा कि अंग्रेजी बोलने वाले अभिनेता और फिल्म निर्माता सोचते हैं कि वे हिंदी में प्रामाणिक फिल्में बना सकते हैं। उन्होंने इसे बॉलीवुड और साऊथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बीच प्रमुख अंतर के रूप में उजागर किया, जहां सिद्दीकी ने कहा, साऊथ के लोगों को अपनी भाषाओं पर गर्व है क्योंकी वः हमेशा ही अपनी भाषा में बात करते हैं। इसके अलावा कहा कि बॉलीवुड में डॉयरेक्टर और अस्सिटेंट पता नहीं कौन सी भाषा में बात करते हैं जिसकी वजह से एक एक्टर जिसे इंग्लिश नहीं आती वह बिचारा ऐसे ही खड़ा रहता है और इधर-उधर देखता रहता है, उसे पता ही नहीं चलता की आख़िरकार चल क्या रहा है।
“Aap Hindi mein film bana rahe ho lekin director bhi assistance bhi saare english mein baatein kar rahe ho” #NawazuddinSiddiqui
Courtesy- TimesNow NavBharat pic.twitter.com/E94N3wrltr
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बॉलीवुड के बारे में दिल खोलकर बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रशंसक और नेटिज़न्स उनके बहादुर और ईमानदार शब्दों की सराहना भी कर रहे हैं।