हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी... प्रतिभा सिंह को मिल सकती है राज्य की कमान

5 Dariya News

हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी... प्रतिभा सिंह को मिल सकती है राज्य की कमान

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी तैयारियों के चलते 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी की तैयारी है।

5 Dariya News

शिमला 26-Apr-2022

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी तैयारियों के चलते 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी की तैयारी है। कांग्रेस हाईकमान ने इस पर चर्चा के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को दिल्ली तलब कर दिया है।


नए कांग्रेस अध्यक्ष की न्युक्ति के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी लगाए जा सकते हैं। खबर है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसी तरह कांगड़ा से पवन काजल, चंबा से हर्ष महाजन, रेणुका से विनय कुमार और हमीरपुर से राजेंद्र राणा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कार्यकाल पूरा हो चुका है। संगठन में बार बार बदलाव की अटकलों से कांग्रेस का कार्यकर्ता भी हताश है। इसका असर कांग्रेस की कार्य शैली पे साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसलिए चुनाव से पहले कांग्रेस को ये बदलाव करना ही था ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके।

वीरभद्र सिंह के नाम से आगे बढ़ेगी हिमाचल कांग्रेस-

हिमाचल प्रदेश में भी गुजरात के साथ पांच से छह महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी आलाकमान विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह कार्ड खेलने की तैयारी में है। कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनाव जीतना चाह रही है क्योंकि ऐसा ही करिश्मा कांग्रेस मंडी उप चुनाव में कर चुकी है।

बधाई देने पहुंच रहे लोग-

मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह की ताजपोशी से पहले ही हॉलीलाज में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। हालांकि अभी पार्टी आलाकमान ने आदेश करने बाकी है। लेकिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों से लोग यहां बधाई देने पहुंच रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज परिवार के साथ हिमाचल के लोगों का दिल का रिश्ता रहा है। पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करते थे। उनके जाने के बाद राज परिवार के साथ लोगों का रिश्ता ज्यूं का त्यूं बना हुआ है।

प्रशांत किशोर ने की सिफारिश-

भले ही प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं हुए, लेकिन खबर ये आ रही है  कि उनके सर्वे के आधार पर प्रतिभा सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रशांत किशोर ने प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाने की आलाकमान से सिफारिश भी की थी।