एलन मस्क से बोले आनंद महिंद्रा- ये है भारत की देसी TESLA.. ना तेल की जरूरत और ना ही गूगल मैप की
आनंद महिंद्रा ने एक तस्वीर पोस्ट कर टेस्ला के CEO (जो अब ट्विटर के मालिक भी बन चुके हैं) एलन मस्क को उसमें टैग किया था। जिसे शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में 'बैक टू द फ्यूचर' लिखा।
5 Dariya News
दिल्ली 26-Apr-2022
TESLA के CEO Elon Musk ने आखिरकार Twitter को खरीद लिया। 44 अरब अमेरिकी डॉलर यह सौदा हुआ है। ताजा डील के बाद मस्क के पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही आनंद महिंद्रा ने एलन मस्क को टैग करके एक ट्वीट किया था। जिसमें एक बैलगाडी की फोटो उन्होंने देसी टेस्ला का नाम दिया था। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा समय-समय पर अपनी पोस्ट के जरिए यूजर्स को हैरान कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट कर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को भारतीय देसी टेस्ला दिखा कर चौंका दिया था।
दरअसल आनंद महिंद्रा ने एक तस्वीर पोस्ट कर टेस्ला के CEO (जो अब ट्विटर के मालिक भी बन चुके हैं) एलन मस्क को उसमें टैग किया था। जिसे शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में 'बैक टू द फ्यूचर' लिखा। आनंद महिंद्रा की इस तस्वीर में बैलगाड़ी पर दो लोगों को खेत से वापस घर की ओर जाते देखा जा रहा है। जिसे शेयर कर आनंद महिंद्रा ने कहा है कि इसके नेविगेशन के लिए गूगल मैप की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
BACK to the Future… @elonmusk pic.twitter.com/csuzuF6m4t
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने टेस्ला के CEO एलन मस्क की पोस्ट पर प्रतिक्रिया मांगते हुए आगे लिखा है कि यही ओरिजनल टेस्ला है। इसमें फ्यूल की जरूरत नहीं पड़ती है। कोई प्रदूषण नहीं होता है और यह पूरी तरह से सेफ मोड पर चलती है। काम खत्म होने पर इसे घर तक के लिए सेट करने के बाद आराम करने के साथ नींद की झपकी भी ले सकते हैं और यह आपको डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगी, आपको टेंशन लेने की जरूर नहीं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आनंद महिंद्रा ने टेस्ला की खूबियों के साथ भारतीय बैलगाड़ी की खुबियों की तुलना की है। फिलहाल आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर एलन मस्क ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन भारत में आनंद महिंद्रा की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। ट्विटर यूजर्स इस जम कर शेयर कर रहे हैं और महिंद्रा की इस पोस्ट को पसंद भी किया जा रहा है।