लगातार 8 मैच हारने के बाद टूट गए रोहित शर्मा.. भावुक पोस्ट कर फैंस को कहा 'Thank You'

5 Dariya News

लगातार 8 मैच हारने के बाद टूट गए रोहित शर्मा.. भावुक पोस्ट कर फैंस को कहा 'Thank You'

5 बार IPL खिताब को अपने नाम कर चुकी Mumbai Indians इस बार बिना अंकों के सबसे निचले पायदान पर है। मुंबई ने अभी तक 8 मैच खेले और सभी में ही उसको हार का सामना करना पड़ा है।

5 Dariya News

मुंबई 25-Apr-2022

5 बार IPL खिताब को अपने नाम कर चुकी  Mumbai Indians इस बार बिना अंकों के सबसे निचले पायदान पर है। मुंबई ने अभी तक 8 मैच खेले और सभी में ही उसको हार का सामना करना पड़ा है। 15 करोड़ में बिके इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी Ishan Kishan का फॉर्म बहुत बुरा चल रहा है। पिछले 5 मैचों में  ईशान किशन केवल 51 रन ही बनाए पाए हैं। मुंबई ने कभी भी लगातार इतने मैच नहीं गंवाए, साथ ही किसी भी टीम ने किसी सीजन के शुरुआत के अपने सभी 8 मैच नहीं हारे।


मुंबई के इस प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट पर  सवालिया-निशान खड़े हो गए हैं। ईशान किशन को लगातार मौका दिया जा रहा है लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सिर्फ कप्तानी ही नहीं बल्कि Rohit sharma की बल्लेबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है। रोहित शर्मा ने अभी तक के 8 मैच में सिर्फ 153 रन बनाए हैं, उनका औसत 20 से भी नीचे है। ऐसे में टीम के कप्तान, ओपनर और सबसे बड़े बल्लेबाज का ही प्रदर्शन ऐसा होगा तो टीम का मुश्किल में आना लाजिमी है। 


मुबंई इंडियंस के बॉलरों का प्रदर्शन भी पिछले 8 मैंचों में कुछ खास अच्छा नहीं रहा। एक दो बॉलरों की बात ना करें तो मुंबई के सभी बॉलर महंगे साबित हुए हैं। टीम के निराशाजनक प्रदशर्न के चलते कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।



रोहित शर्मा ने लिखा- हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन ये खेल का हिस्सा है, ऐसा होता है। खेल की दुनिया के कई दिग्गज इस तरह के फेज से निकले हैं, लेकिन मैं अपनी टीम और इसके माहौल से काफी प्यार करता हूं। मैं हमारे शुभचिंतकों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने हम में विश्वास दिखाया और टीम के प्रति अटूट निष्ठा दिखाई।


अब तक ऐसा रहा IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का सफर-

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने 23 रनों से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने 12 रनों से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 36 रनों से हराया


फैंस ने दिया साथ-

रोहित के इस पोस्ट को एक घंटे में ही 38 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है। इतना ही नहीं, कई फैंस ने रिप्लाई में रोहित और मुंबई इंडियंस टीम के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात भी कही। एक यूजर ने लिखा, आपसे प्यार है रोहित, मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा, फिर चाहे जो हो जाए। जब वक्त मुश्किल होगा तो भी साथ रहेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, चैंप, मजबूती से वापसी करो। अब अगला सीजन तो हमारा ही है।


बल्लेबाजों से खुश नहीं रोहित- 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लखनऊ से मिली हार के बाद कहा था कि टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। रोहित ने मैच के बाद कहा, हमने अच्छी गेंदबाजी कर उन्हें कम स्कोर पर रोका था। हम हालांकि अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। हमें साझेदारियां बनानी चाहिए थीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमने खराब शॉट खेले। बीच के ओवरों में हम गैर-जिम्मेदारी से शॉट खेलकर आउट हुए जिनमें मैं भी शामिल हूं।