5 Dariya News

'आचार्य' में अनुष्का शेट्टी के कैमियो ने फैंस को किया सरप्राइज

5 Dariya News

हैदराबाद 25-Apr-2022

राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म 'आचार्य' में साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का कैमियो तेलुगु फिल्म फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अनुष्का फिल्म के एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आएंगी। आपको बता दें कि फिल्म में चिरंजीवी के लव सॉन्ग को लेकर पहले ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस गाने के लिए दूसरी एक्ट्रेस को साइन किया जा सकता है।

मेकर्स ने इससे जुड़ी हर चीज को छिपाए रखा। कहा जा रहा है कि मेकर्स सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले दर्शकों को सरप्राइज देना चाहते हैं, और इसलिए फिल्म में अनुष्का के कैमियो के बारे में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं। 'आचार्य' का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है। फिल्म में राम चरण के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी।