Bhool Bhulaiyaa 2: कियारा आडवाणी के बाद तब्बू ने भी शेयर किया अपनी फर्स्ट लुक का वीडियो,उड़े फैंस के होश
Bhool Bhulaiyaa 2: कियारा आडवाणी के बाद तब्बू भी अपनी फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई, देखिये फिल्म में तब्बू का ये नया अवतार।
5 Dariya News
मुंबई 23-Apr-2022
Bhool Bhulaiyaa 2: फिल्म भूल भुलैया 2 के मेकर्स ने फिल्म भूल भुलैया का स्पाइन-चिलिंग टीजर शेयर किया है। और अब वे अपकमिंग फिल्म को लेकर कुछ नए पोस्टर शेयर कर रहे हैं. निर्माताओं ने अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने और अद्भुत ग्राफिक्स देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जो हम शेयर की गई तस्वीरों में नीचे देख सकते हैं।
नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन के साथ कुछ आत्माएं भी हैं। पोस्टर बहुत आकर्षक है और निश्चित रूप से आपको फिल्म देखने और कात्रिक को रूह बाबा के रूप में देखने के लिए और अधिक उत्साहित करेगा। कियारा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'रीट की हवेली में,रूह बाबा का स्वागत'। नए पोस्टर ने उनके प्रशंसकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है जो भूल भुलैया 2 की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं फैंस को और बेकरार करने के लिए अभिनेत्री तब्बू ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी डरी और खौफ से भरी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में तब्बू के पीछे एक आइना दिख रहा है, जिसमें एक काली परछाई के बाल उड़ते दिख रहे हैं। शेयर किए गए इस भयानक वीडियो को देख दर्शक की खौफ खा रहे हैं और फ़िल्म को देखने के उत्साहित हो रहें हैं ।
यदि फिल्म की रिलिजिंग डेट की बात करें तो अभी तक इसकी डेट का खुलासा नहीं हुआ है पर उम्मदी जताई जा रही है की फ़िल्म को जल्द ही बड़े पर्दे पर उतार दिया जायेगा ।
English : Kiara Advani Shares Spooky Poster Of Bhool Bhulaiyaa 2. See Inside