Kareena Kapoor Malabar Ad: करीना कपूर को बिंदी न लगाने पर किया ट्रोल,सोशल मीडिया पर मालाबार ग्रुप को बॉयकॉट करने का उठाया मुद्दा
Kareena Kapoor Malabar Ad: करीना कपूर को ऐड की दौरान बिंदी न लगाने की वजह से खूब ट्रोल किया जा रहा है, यही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने गुसा निकालने पर कोई कमी नहीं छोड़ी ।
5 Dariya News
मुंबई 22-Apr-2022
Kareena Kapoor Malabar Akshaya Tritiya Ad: बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाली हमेशा किसी न किसी वजह से खबरों की सुर्खियों में रहती हैं। इस बार फिर करीना कपूर सुर्खियों में छा गई हैं और बिंदी न लगाने की वजह से खूब ट्रोल हो रही हैं यही नहीं लोगों ने उनकी आलोचना करने में सोशल मीडिया में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
क्यों हुई करीना कपूर ट्रोल
एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor khan) ने हाल ही में एक लोकप्रिय ज्वैलरी ब्रांड 'मालाबार ग्रुप' से जुड़े एक विज्ञापन को किया लेकिन इस विज्ञापन के चलते करीना कपूर विवादों में घिर गई हुआ यह की अक्षय तृतीया के मौके पर 'मालाबार ग्रुप' तरफ से एक विज्ञापन जारी किया गया है जो एक हिंदू त्योहार का है। अक्षय तृतीया के एक विज्ञापन में, करीना एक कढ़ाई वाले गुलाबी लहंगे में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपने लुक में भारी हार, झुमके और मांग टीका पहना है। लेकिन लोग ने यह विवाद करना शुरू कर दिया कि ब्रांड अक्षय तृतीया के शुभ दिन के लिए अपने आभूषणों का प्रचार कर रहा है, लेकिन विज्ञापन में करीना कपूर खान को एक मॉडल के रूप में दिखाया गया है, जिसके माथे पर बिंदी नहीं है। करीना के माथे से बिंदी का लगाना ही होना ही सोशल मीजिया यूजर्स को पसंद नहीं आया जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने बिना बिंदी के हिंदू त्योहार के विज्ञापन में दिखने के लिए एक मुस्लिम से शादी करने वाली करीना का भी मजाक उड़ाया।
इस सब के बाद लोगों ने ट्विटर पर एक मीम थ्रेड शुरू किया और लगातार करीना कपूर खान और मालाबार गोल्ड को बॉयकॉट करने को कहा।
ट्वीट्स पर एक नजर डालें।
So called 'The Responsible Jeweller' releasing ad with Kareena Kapoor Khan without a bindi for Akshaya Tritiya ! #MalabarGold is a Jihadi run Company. Totally boycott it whenever you buy from ANY company, please try to see who & what kind of people own & run the company......‼️
Do they care about Hindu culture ?#Boycott_MalabarGold#No_Bindi_No_Business pic.twitter.com/pgwutaicDq
📢Spread news traitor companies to all friends & family....#No_Bindi_No_Business #Boycott_MalabarGold pic.twitter.com/bBtmmHTltg
लोग लगातार इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. वे न केवल मालाबार गोल्ड का बहिष्कार करने के पक्ष में हैं बल्कि उन्होंने 'नो बिंदी, नो बिजनेस' भी कहा। इस बीच, यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर उपयोगकर्ता धर्म को लेकर किसी उत्पाद के खिलाफ कोई मुद्दा उठाया हो बल्कि इससे पहले अक्टूबर 2020 में, ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क को लोगों से भारी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा क्योंकि ट्वीपल ने दावा किया कि ब्रांड अपने विज्ञापन में लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा था। हालांकि बाद में इसने विज्ञापन वापस ले लिया।