बेचारी: अफसाना खान के अपकमिंग सॉन्ग में नजर आएंगे करण कुंद्रा और दिव्या अग्रवाल

5 Dariya News

बेचारी: अफसाना खान के अपकमिंग सॉन्ग में नजर आएंगे करण कुंद्रा और दिव्या अग्रवाल

“Bechari”:अफसाना खान के अपकमिंग सॉन्ग में दिखेगी कुंद्रा और दिव्या अग्रवाल की जोड़ी,शेयर किये गए पोस्टर में दोनों काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

5 Dariya News

22-Apr-2022

पंजाबी सिंगर अफसाना खान(Afsana Khan) ने अपनी बोल्ड आवाज से अपने फैंस को मदहोश कर दिया है. वह अपने गायन के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी पीछे नहीं रहती है और एक बार फिर वह अपने प्रशंसकों को उत्साहित कर रही है क्योंकि अफसाना ने अपने आने वाले गाने “Bechari” की जानकारी और उसके पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नए सॉन्ग 'बेचारी' में बिग बॉस 15 के प्रतियोगी करण कुंद्रा (Karan Kundrra)और बिग बॉस ओटीटी विजेता ( Bigg Boss OTT winner)दिव्या अग्रवाल(Divya Aggarwal) हैं।

पोस्टर में करण और दिव्या दोनों काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं।  करण कुंद्रा शेयर किये गए पोस्टर में पगड़ी पहने नज़र आ रहे है और दिव्या गोल्डन हेडबैंड में दिख रही हैं। इस आकर्षक पोस्टर को साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, 'बेचारी' की दिल को छू लेने वाली बीट सुनने के लिए तैयार हो जाओ, जिसमें बहुत लोकप्रिय गायक अफसाना खान करण कुंद्रा और तेजस्वी दिव्या अग्रवाल जल्द ही यूट्यूब टाइम्स म्यूजिक(time music) पर आ रहा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

इसके अलावा अफसाना, करण और दिव्या की बात करें तो तीनों कलाकार सफलता की बुलंदियों पर सवार हैं। जबकि गानों की बात करें तो आपको कुछ दिनों में अफसाना की मेलॉडी आवाज़ सुनने का मौका मिलेगा बता दें की अभी तक आने वाले इस नए गाने ‘बेचारी’ की रिलीज़ डेट नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही हैं की यह गाना ईद से पहले रलीज कर दिया जायेगा। कारण कुंद्रा के इससे पहले सॉन्ग की बात करें तो रुला देती है सॉन्ग को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था लेकिन अब देखना यह है की करण और दिव्या की ये जोड़ी क्या रंग लाती है और दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं।

English : Bechari: Karan Kundrra & Divya Agarwal To Feature In Afsana Khan’s Upcoming Song