Air India के वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी ,15 मई से मिलेंगी कुछ ख़ास सुविधाएं
Air India की तरफ से सामने आया एक बड़ा बयान कहा Air India के कर्मचारियों को जल्द ही इंडिगो (Indigo) और स्पाइसजेट (Spicejet) जैसी सुविधा मिलना शुरू हो जाएंगी जिसमें कंपनी की तरफ से सैलरी कटौती वापस लेने और मेडिकल इंशोरेंस आदि की घोषणा की गई।
5 Dariya News
नई दिल्ली 22-Apr-2022
Air India: जब से air India को टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अपने हाथों में थामा है, तब से इनके दिन बदलना शुरू हो चुके हैं यानिकि एयर इंडिया(air india) के कर्मचारियों की चाँदी-चाँदी हो चुकी है। पहले कंपनी की तरफ से सैलरी कटौती वापस लेने का ऐलान किया गया था जिसके बाद अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने कर्मचारियों और उनके परिवार को बेहतर मेडिकल सुविधाएं देने के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की बात कही. अब कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज की घोषणा कर दी है।
एयर इंडिया की तरफ से उनके कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी यह है की अब कंपनी ने ऐलान किया है की अब वह अपने कर्मचारियों को शेयर होल्डर बनने का भी मौका देगी।
एयर इंडिया के कर्मचारियों को शेयर होल्डर बनने का मौका दिया जाएगा. एयरलाइन की तरफ से कर्मचारियों को स्टॉक ऑप्शन (ESOP) दिया जाएगा. इसके तहत वह कंपनी के शेयर होल्डर बन सकेंगे. इस प्रक्रिया के पीछे कंपनी का मकसद कर्मचारियों का प्रदर्शन सुधारना है. इससे पहले 2018 में भी टाटा मोटर्स की तरफ से भी स्टॉक ऑप्शन (ESOP) शुरुआत की गई थी। इसके अलावा आपको बता दें की यह सुविधा इंडिगो (Indigo) और स्पाइसजेट (Spicejet) आदि पहले से ही दे रहा है।