5 Dariya News

रूस ने लॉन्च की सबसे खतरनाक मिसाइल 'सरमत', पुतिन बोले- हमसे टकराने वाले को अब 2 बार सोचना होगा

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने बुधवार को अपनी नई सरमत इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है

5 Dariya News

रूस 21-Apr-2022

यूक्रेन और रूस का युद्ध रुकने के बजाए और तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने बुधवार को अपनी नई सरमत इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पुतिन इस परीक्षण के बाद काफी खुश नजर आए। पुतिन ने कहा कि यह मिसाइल उन लोगों को दो बार सोचने पर मजबूर देगी जो रूस को जाने अनजाने धमकी देने की कोशिश करते है।

 रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर दिखाया गया कि पुतिन को सेना ने यह बताया कि मिसाइल देश के उत्तर-पश्चिम में प्लेसेत्स्क से लॉन्च की गई थी और इसने सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप में लक्ष्य को निशाना बनाया। 

मॉस्को ने यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय में किया है कि जब रूस ने यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र में कोयला खदानों और कारखानों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए मंगलवार को हमले तेज कर दिए थे। मिसाइल ने शहरों और कस्बों के पास सैकड़ों मील लंबे मोर्चे को निशाना बनाया। रूसी सेनाओं का मुख्य लक्ष्य पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना है।

पूर्वी यूक्रेन में रूस की जबरदस्त हमलों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी चिंता जताई। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले ने इस युद्ध को और ज्यादा विध्वंसकारी बना दिया है। गुतारेस ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि यूक्रेन में युद्धविराम के लिए कई पक्षों द्वारा किए गए प्रयास विफल रहे हैं। सभी ने बहुत कोशिश की लेकिन रूस ने किसी की बात को भी गंभीरता से नहीं लिया। ये युद्ध दिन ब दिन और खतरनाक मोड़ पर जा रहा है।