5 Dariya News

जहांगीरपुरी: धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस ने हटाया, कांग्रेस बोली- ये मोगैंबो वाला काम है

जहांगीरपुर हिंसा के बाद अवैध कब्जों पर चलाए गए बुलडोजर को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी-अपनी रोटियां सेक रही हैं

5 Dariya News

दिल्ली 21-Apr-2022

जहांगीरपुर हिंसा के बाद अवैध कब्जों पर चलाए गए बुलडोजर को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी-अपनी रोटियां सेक रही हैं। केद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद अब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि, इस देश में  मोगैंबो वाला काम हो रहा हैं। आप का मन करता है तो आप किसी का भी मकान तोड़ देते हैं।

जहांगीरपुरी पहुंचा कांग्रेस दल इलाके की एक गली में जाना चाहता था लेकिन उन्हें रोक दिया गया जिसके बाद वो धरने पर बैठ गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझा कर हटा दिया गया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जहांगीरपुरी में जो कुछ भी कल हुआ वो गैर कानूनी था। बिना नोटिस किसी का घर नहीं तोड़ा जा सकता। गरीबों के पेट पर इस तरह लात मारना ठीक नहीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस नेता अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, जहांगीरपुरी में कल हुए विध्वंस अभियान से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचा। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी कहते हैं, हम प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। बाद में, हम सोनिया गांधी को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। लेकिन पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया। मेयर राजा इकबाल ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। अब कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह के लिए यथास्थिति बनाए रखने को कहा है।