सूर्या की 'ओह माई डॉग' देखने के लिए उत्सुक पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स
5 Dariya News
चेन्नई 21-Apr-2022
मशहूर एक्टर सूर्या अपनी फिल्म 'ओह माई डॉग' को लेकर खूब चर्चाओं में है। इस कड़ी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने उनकी यह फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की। ये देख अभिनेता खुशी से झूम उठे और जोंटी का धन्यवाद किया। निर्देशक सरोव शनमुगम की 'ओह माई डॉग' शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सूर्या के 2डी एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में एक्टर अरुण विजय, अर्णव विजय और महिमा नांबियार मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी तमिल एंटरटेनर अर्जुन (अर्नव विजय) नामक एक बच्चे और उसके पालतू कुत्ते सिम्बा के रिश्ते पर आधारित है। गुरुवार को जोंटी रोड्स ने सूर्या को ट्वीट करते हुए कहा, एक एनिमल लवर के रूप में, मैं इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हूं। सूर्या ने जोंटी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, बहुत बहुत धन्यवाद जोंटी रोड्स, मुझे यकीन है कि आपकी बेटी इंडिया रोड्स भी इसे पसंद करेगी।