5 Dariya News

बड़ी खबर: अफगानिस्तान में मस्जिद समेत 4 जगहों पर बम धमाके.. 18 लोगों की मौत, 65 घायल

मजार-ए-शरीफ की एक मस्जिद में बम धमाके हुए। मजार-ए-शरीफ की मशहूर मस्जिद सेह डेकन भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है और यहीं पर यह धमाका हुआ। इसके अलावा तीन अन्य जगहों (नंगरहार, काबुल और कुंदुज ) से भी बम धमाकों की खबर आ रही है।

5 Dariya News

काबुल 21-Apr-2022

अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरूवार का यहां मजार-ए-शरीफ की एक मस्जिद में बम धमाके हुए। मजार-ए-शरीफ की मशहूर मस्जिद सेह डेकन भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है और यहीं पर यह धमाका हुआ। इसके अलावा तीन अन्य जगहों (नंगरहार, काबुल और कुंदुज ) से भी बम धमाकों की खबर आ रही है।

मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और  65 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अबु अली सिना बाल्की जिला अस्पताल के प्रमुख घोसुद्दीन अनवारी ने बताया कि बहुत से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हालांकि, उन्होंने घायलों की सही-सही संख्या बताने से इनकार किया और कहा कि कितने लोग घायल हुए हैं, इस बारे में बाद में अपडेट किया जाएगा। अभी हम पूरी तरह सही आंकाड़ा आपको नहीं बता पाएंगे। पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित नंगरहार में हुए धमाके में चार सैनिकों के मारे जाने की भी पुष्टि हो चुकी है। 

2  दिन पर स्कूल में हुआ था बम धमाका.. दर्जनों बच्चों की जान गई

रमजान के महीने में अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई धमाके हो चुके हैं, जिसमें बहुत से मासूमों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। 14 नवंबर 2021 को काबुल के शिया बहुल इलाके में धमाका हुआ था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 7 लोग घायल हो गए थे। 15 नवंबर 2021 को कंधार प्रांत की एक मस्जिद में धमाका हुआ था। इसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे।