5 Dariya News

जहांगीरपुरी कांड: महिला बोली- एक अंसार जेल गया तो क्या? 100 और अंसार निकलेंगे

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला अंसार का स्पोर्ट कर रही है

5 Dariya News

दिल्ली 21-Apr-2022

जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार पुलिस रिमांड पर है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच और तेज कर दी है। जांच में पता चला है कि अंसार ने हिंदू नाम राज मल्होत्रा से फेसबुक आइडी भी बना रखी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला अंसार का स्पोर्ट कर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मीडिया से बात करते हुए कह रही है, अरे मैडम क्या हुआ? एक अंसार जेल में है… 100 और अंसार निकलेंगे। फिर वही महिला  पुष्पराज की एक्टिंग करते हुए कहती हैं कि पुष्पा झुकेगा नहीं।

इस वीडियो को इंडियन फिल्ममेकर Ashoke Pandit ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- इनकी हेकड़ी नहीं जाएगी ! 

आतंकवादियों को पनाह देना तो इन अर्बन नक्सलियों का पेशा है!, अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और काफी लोग इस वीडियो को देखने के बाद इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। 

इनकी हेकड़ी नहीं जाएगी !
आतंकवादियों को पनाह देना तो इन अर्बन नक्षालियों का पेशा है ! pic.twitter.com/2smMQzmxkp

— Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 21, 2022

एक यूजर ने कमेंट में लिखा- अरे मोहतरमा ,अंसार झुका नही है पूरा उल्टा लेट चुका है। मां बाप को कसम खा के बोल रहा है की साहब अब में ऐसे जुलूस की तरफ देखूंगा भी नही ,मुझसे गलती हो गई। ओला को भर भर के गालियां दे रहा है और जय श्री राम बोल रहा है  ,अपनी सेल में। मैने कहा था पहले ही ,"भय बिनु होए ना प्रीत"।

अपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम जांच की कड़ी में हिंसा के आरोपितों अंसार को बांग्लादेशी कनेक्शन खंगालने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की तीन अलग-अलग टीमें बंगाल पहुंची हैं और उसके बार में जानकारी जुटा रही हैं। जांच की कड़ी में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम अंसार की नानी के घर पहुंचकर उसके नेटवर्क को खंगाल रही है तो दूसरी टीम पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल इलाके में पहुंची है। बताया जा रहा  है कि जहांगीरपुरी में हिंसा के आरोपित अंसार का बचपन यही पर बीता है।