Shanti priya: अक्षय कुमार की पहली पत्नी ने किया कमबैक,फ़िल्म में इस दिग्गज नेता का निभाएंगी रोल

5 Dariya News

Shanti priya: अक्षय कुमार की पहली पत्नी ने किया कमबैक,फ़िल्म में इस दिग्गज नेता का निभाएंगी रोल

Shanti priya:पर्दे से 28 साल से दूर रही अक्षय कुमार की पहली पत्नी लेकिन अब निभाएंगी फ़िल्म में इस दिग्गज़ नेता रोल आइये जानते है क्या थी इतने साल पर्दें से दूर रहने की वजह

5 Dariya News

मुंबई 21-Apr-2022

Shanthi Priya : शायद आप में से कुछ लोग इसे जानते होंगे और कुछ नहीं भी आपकी बेहतर जानकारी के लिए आपको बता दें की खिलाड़ी के नाम से बुलाये जाने वाले अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री शांतिप्रिया को 1994 में फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ में आखिरी बार देखा गया था लेकिन उसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी ही बनाए रखी। यह लगभग 28 साल से पर्दे से दूर हैं।हालांकि बीच में वह धारावाहिक ‘द्वारकाधीश’ में नज़र आई  थीं I इसके अलावा पिछले साल चर्चा थी कि उन्हें ‘बिग बॉस’ का ऑफर  मिला है। लेकिन शो शुरु हुआ तो वह उसमें भी नजर नहीं आईं।   

शांतिप्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा- मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे इतनी महत्वाकांक्षी और मजबूत महिला का रोल निभाने का मौका मिल रहा है, जिसने राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। आपको बता दें की इस आने वाली इस नई फ़िल्म में शांतिप्रिया सरोजिनी  (Shanthipriya)  नायडू का बुजुर्ग अवस्था का रोल निभाएंगी।वहीं उनके युवा दिनों के रोल को एक्ट्रेस सोनल मोंटेरो अदा करेंगी। शांति प्रिया और सोनल मोंटेरो के अलावा, फिल्म में हितेन तेजवानी भी काम कर रहे हैं, जो उनके पति का रोल निभाएंगे। वहीं जरीना वहाब सरोजिनी की मां के रोल में नजर आएंगी। 

शांतिप्रिया ने कहा की मैं इस रोल को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी : 

शांतिप्रिया (Shanthipriya) ने आगे लिखा- भारतीय इतिहास में अहम रोल अदा करने वाली सरोजिनी नायडू के किरदार को निभाने में मैं किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ूंगी। दुनिया उन्हें गर्व से नाइटिंगेल ऑफ इंडिया कहती है। पर्सनली मैं अभी ये नहीं बता सकती कि इस रोल को निभाने के लिए एक एक्टर के तौर पर मैं क्या कुछ कर सकती हूं।