कनाडा के कौंसुल जनरल पैट्रिक हेबर्ट द्वारा एलपीयू का दौरा
शिक्षा और व्यवसाय को लेकर एलपीयू और कनाडा के बीच संबंधों को विकसित और सशक्त बनाने के लिए हुई बातचीत
5 Dariya News
जालंधर 19-Apr-2022
चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्य दूत श्री पैट्रिक हेबर्ट ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) का दौरा किया, जहां उन्होंने चांसलर श्री अशोक मित्तल जी से मुलाकात की। बैठक के दौरान एलपीयू और कनाडा के बीच संयुक्त शैक्षणिक और अनुसंधान संभावनाओं, विशेष रूप से शिक्षा और व्यवसाय को लेकर चर्चा हुई। एलपीयू और कनाडा के बीच संबंधों को विकसित और मजबूत करने के संबंध में संयुक्त गतिविधियों से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। श्री हेबर्ट को बताया गया कि एलपीयू भारत का सबसे अंतरराष्ट्रीयकृत परिसर है जहां 50 से अधिक देशों के 3000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क पाठ्यक्रम के साथ अपनी पसंद के कार्यक्रम पढ़ रहे हैं।कनाडा के राजनयिक, 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ,अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों में भी अपनी गहरी रुचि साझा करते हैं। इस अवसर पर स्टूडेंट्स और टीचर्ज़ एक्सचेंज कार्यक्रमों सहित विभिन्न संबंधित मुद्दों पर भी आपसी सहमति बनी। अतिथि ने परिसर का दौरा भी किया और कनाडा के कुछ इच्छुक विद्यार्थियों के साथ भी बातचीत की।
इससे पहले, हाई-प्रोफाइल अतिथि का विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा परिसर में पहुंचने पर गर्मजोशी से पंजाबी संस्कृति के तहत स्वागत किया गया। पंजाबी संस्कृति के एक उत्साही प्रशंसक होने के नाते , उन्होंने ढोल और भांगड़ा नृत्य की ताल व लय भी साझा की।एलपीयू के वाईस प्रेजिडेंट श्री अमन मित्तल, जो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों को भी नियंत्रित करते हैं, ने भी महावाणिज्यदूत को एक्सचेंज प्रोग्रामों के लिए शीर्ष कनाडाई संस्थानों के साथ विभिन्न मौजूदा गठजोड़ से अवगत कराया। यह भी बताया गया कि बड़ी संख्या में एलपीयू के विद्यार्थियों ने भारत और कनाडा के संस्थानों व एलपीयू के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट ट्रांसफर कार्यक्रमों के विकल्प को भी चुना है। श्री मित्तल के साथ प्रो वाइस चांसलर प्रो डॉ लोवी राज गुप्ता और एसोसिएट डायरेक्टर सुप्रिया मैथ्यू भी थे।वास्तव में, एलपीयू के कनाडा के कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ मजबूत संबंध हैं। एलपीयू को मैक गिल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ विन्निपेग, गुएलफ यूनिवर्सिटी, ट्रेंट यूनिवर्सिटी व अन्य सहित कई विश्वसनीय कनाडाई संस्थानों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने पर गर्व है।