'रनवे 34' की शूटिंग के दौरान लगी चोट का अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने किया खुलासा
5 Dariya News
मुंबई 20-Apr-2022
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में नजर आने वाली अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने खुलासा किया कि फिल्म के सेट पर वह कैसे घायल हो गईं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, आकांक्षा सिंह और अंगिरा धर के साथ सुपरस्टार अजय देवगन 'द कपिल शर्मा शो' में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे। कपिल के साथ बातचीत के दौरान, आकांक्षा ने याद करते हुए बताया कि, शूटिंग के बाद जब मैं वैनिटी वैन की ओर जा रही थी तभी मेरा पैर मुड़ने से हल्का फ्रैक्चर हो गया। हालांकि बाद में वह ठीक हो गया था।
अजय ने आगे बताया कि उनके चोट लगने के बाद बिग बी ने अपनी सह-अभिनेत्री आकांक्षा को सेट पर आने के लिए एक कार उपहार में दी। आगामी थ्रिलर फिल्म 'रनवे 34' अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित है। इसमें अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर और आकांक्षा सिंह शामिल हैं। 'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।