5 Dariya News

जेलेंस्की ने यूक्रेन में मार्शल लॉ बढ़ाने के लिए पेश किया प्रस्ताव

5 Dariya News

कीव 20-Apr-2022

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ को आगे बढ़ाने के लिए संसद में एक विधेयक पेश किया है। द कीव इंडिपेंडेंट द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर संसद मंगलवार को प्रस्तुत विधेयक को पारित कर देती है, तो मार्शल लॉ को दो महीने के लिए 24 जून तक बढ़ा दिया जाएगा। रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के बाद कीव ने मार्शल लॉ लगाया। 15 मार्च को, यूक्रेनी संसद ने मार्शल लॉ को 25 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए मतदान किया।