5 Dariya News

आज दूसरी शादी कर रहीं हैं IAS टॉपर टीना डाबी.. उम्र में 13 साल बड़े हैं होने वाले पति

जयपुर में IAS अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी करेंगी, प्रदीप गवांडे अभी बैचलर

5 Dariya News

दिल्ली 20-Apr-2022

टीना डाबी (Tina Dabi) का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां वही... 2015 बैच की IAS टॉपर। जिनके चर्चे पूरे देश में हुए थे। आज वही टीना डाबी दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वह जयपुर में IAS अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी करेंगी। आपको बता दें कि ये प्रदीप की पहली शादी है, वहीं टीना तलाक के बाद दूसरी बार शादी कर रही हैं। 

 

टीना डाबी की पहली शादी भी खूब चर्चा में रही थी। इससे पहले  टीना ने  UPSC में दूसरा स्थान पाने वाले IAS अतहर आमिर खान से पहली शादी की थी। शादी तो हो गई लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों के तलाक भी खूब चर्चा में रहा। दोनों IAS कईं दिनों तक सुर्खियों में रहे। 

कुछ ऐसी रही दोनों की लव स्टोरी-

अतहर से तलाक लेने के कुछ महीनों बाद टीना की दोस्ती प्रदीप से हो गई। प्रदीप भी राजस्थान में ही IAS अफसर हैं। टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि पहले दोनों में दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों करीब आ गए। ये सब कोविड की दूसरी लहर के दौरान हुआ। उस वक्त दोनों राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम कर रहे थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा लगा और फिर जयपुर में लंच भी साथ करने लगे। दोनों ने एक दूसरे को अच्छी तरह जाना और फिर शादी करने का फैसला किया। 

भले ही प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं, लेकिन टीना को इससे कोई भी परहेज नहीं है। इस बारे में जब टीना से सवाल पूछा गया तो  टीना ने जवाब दिया, कहा- उम्र के आधार पर रिश्ते तय नहीं होते। आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बेहद जरूरी है। 29 साल की टीना डाबी दूसरी बार विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं जबकि प्रदीप गवांडे अभी बैचलर हैं। 

बात बहुत पहले की नहीं है। प्रदीप के साथ अपने रिश्ते को लेकर टीना ने कुछ समय पहले पहले ही खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रदीप के साथ फोटो भी शेयर की थी। उधर, प्रदीप ने अब टीना के साथ एक क्लोज फोटो शेयर की है। वहीं टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी शादी की जानकारी फैन्स को दी। बाद में टीना ने प्रदीप के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की थीं, हालांकि दोनों ने अपने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही बंद कर दिया है।