हर इंसान का सोने का तरीका" /> क्या आपको भी पसंद है पेट के बल सोना, अगर हां तो- बेहतर होगा आज ही ये आदत छोड़ दें

5 Dariya News

क्या आपको भी पसंद है पेट के बल सोना, अगर हां तो- बेहतर होगा आज ही ये आदत छोड़ दें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ पर्याप्त नींद ही जरूरी नहीं होती, बल्कि सही पोजीशन में सोना भी बहुत ही जरूरी होता है

5 Dariya News

दिल्ली 19-Apr-2022

हर इंसान का सोने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ पीठ के बल सोते हैं तो कुछ पेट के बल। वैसे डॉक्टरों की माने तो पीठ के बल सोना या करवट लेकर सोना सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी अधिकतर लोग पेट के बल सोना ही पसंद करते हैं। भले ही आज में आपको पेट के बल सोने के नुकसान बता रहा हूं लेकिन सच कहूं तो मुझे भी पेट के बल सोना ही पसंद है। इस पोजिशन में सोने से नींद बहुत अच्छी आती है। 


बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि अच्छी और गहरी नींद से मानसिक तनाव भी कम होता है। डिप्रेशन दूर भाग जाता है। लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ पर्याप्त नींद ही जरूरी नहीं होती, बल्कि सही पोजीशन में सोना भी बहुत ही जरूरी होता है। हम में से कई लोग दिनभर की थकान को दूर करने के लिए बिस्तर पर जाते ही सोने की कोशिश करते हैं। इस दौरान हम वही पोजीशन अपनाते हैं, जिससे हमें तुरंत नींद आ जाती है। ऐसे में कई लोग पेट के बल से भी सोने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक गलत पोजीशन है। 


गर्दन और कंधे में दर्द

पेट के बल सोने से हमारे शरीर का सिर और रीढ़ की हड्डी सीधी नहीं रहती है, जिसकी वजह से हमारी गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा कुछ व्यक्तियों को शरीर की पूरी नसों में दर्द जैसा महसूस हो सकता है। ब्लैक आउट हो जाता है। शरीर के कुछ अंगों में चींटिंयों के काटने सी चुभन होती है। सर्वाइकल की दिक्कत शुरू हो जाती है। 


पाचन तंत्र खराब हो जाता है-

पेट के बल सोने से हमारी पाचन शक्ति पर भी गहरा असर पड़ता है। कुछ लोग खाने के तुरंत बाद पेट के बल सो जाते है जिसकी वजह से खाना ठीक से पच नहीं पाता और पेट में गैस की शुरू हो जाती है। इसके बाद ऐसिडिटी होती है और पेट में अलसर होने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद कभी नहीं लेटना चाहिए, खासकर पेट के बल।


स्पाइन पर पड़ सकता है खिंचाव

पेट के बल सोने से स्पाइनल पर खिंचाव हो सकता है। साथ ही इससे आपको कमर में दर्द की परेशानी भी हो सकती है। दरअसल, जब आप पेट के बल सोते हैं तो इससे आपके शरीर का सारा भार बॉडी के बीच के हिस्से पर पड़ता है, जिसकी स्पाइन पोजिशन को ठीक बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में स्पाइन पर खिंचाव आ सकता है।


अकड़ जाता है शरीर

पेट के बदल सोने से गर्दन के साथ-साथ पीठ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसकी वजह से आपकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। साथ ही इससे आपके शरीर में अगले दिन थकान बनी रहती है। गर्दन में खिंचाव की वजह से सिर भारी हो जाता है और कोई भी काम करने को दिल नहीं करता।