पाकिस्तान नहीं सुधरेगा। प्रधानमंत्री" /> जहांगीरपुरी दंगे पर PAK सरकार ने उगला जहर, कहा- कट्टर हिंदू मुस्लिमों पर हमला कर रहे हैं

5 Dariya News

जहांगीरपुरी दंगे पर PAK सरकार ने उगला जहर, कहा- कट्टर हिंदू मुस्लिमों पर हमला कर रहे हैं

शहबाज शरीफ सरकार ने जहांगीरपुरी दंगे की निंदा की, कहा- इन हमलों को भारत के कट्टर हिंदुओं ने अंजाम दिया है

5 Dariya News

दिल्ली 19-Apr-2022

पाकिस्तान नहीं सुधरेगा। प्रधानमंत्री कोई भी बने लेकिन भारत के खिलाफ जगह उगलना नहीं छोड़ेगा। पाकिस्‍तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्‍व वाली नई सरकार को बनकर अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ जहरीले बयान देना शुरू कर दिया है। जी हां पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारतीयों को भड़काने की कोशिश की और खूब जहर उगला। शहबाज शरीफ सरकार ने दिल्‍ली समेत भारत के कई शहरों में हाल ही में मुस्लिम समुदाय पर हुए हमलों की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन हमलों को भारत के कट्टर हिंदुओं ने अंजाम दिया है। इसके लिए पूरी दुनिया को भारत के खिलाफ जाना होगा और उनसे सवाल पूछना चाहिए।



पाक के नामी अखबार डॉन में छपी रिपोर्ट को मुताबिक दिल्‍ली जहांगीरपुरी में हुए दंगे का जिक्र करते हुए पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया गया था और ऐसे नारे लगाए गए जिन्हें आपत्तिजनक कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा। वहीं भड़काऊ संगीत बजाया जा रहा था। भारत के कट्टर हिंदुओं ने हथियार लहराए थे जबकि रोजे में चल रहे मुस्लिम इफ्तार करने जा रहे थे। 


पाकिस्तानी सरकार ने कहा, 'जहांगीरपुरी की घटना ने फरवरी 2020 की उस घटना की याद दिला दी है जो मुस्लिम समुदाय को अलग-थलग करने और निर्वासित करने के लिए रची गई थी। पाकिस्तान सरकार यहीं नहीं रुकी, उन्होंने राम नवमी को लेकर हुई हिंसा को लेकर भी भारत पर जहर उगला। उसने कहा कि यह भारत के 'हिंदू राष्‍ट्र' की ओर तेजी से झुकाव की ओर दिखाता है। मध्‍य प्रदेश और गुजरात में मुस्लिमों के बिजनस और घरों को बर्बाद कर दिया गया जो यह दिखाता है कि भारतीय राज्‍य और समाज में हिंदुत्‍व की विचारधारा कितनी गहराई में जा चुकी है। यह भारत जैसे देश के लिए बहुत खतरनाक है। पाक सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में हिंदुओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती वहीं मुस्लिमों को झूठा दंगई बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 


क्या है जहांगीरपुरी दंगा-

जहांगीरपुरी में शनिवार को यानी हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव हुआ। इस मामले में पुलिस ने संदेह जताया कि बवाल के दौरान फायारिंग की गई। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया कि उपद्रवी भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हुए। सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।


पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार-

पाकिस्तान भारत को ज्ञान दे रहा है। जबकि खुद इस्‍लामाबाद में हिंदू आज तक अपने मंदिर को बना नहीं पा रहे हैं। पाकिस्‍तान में आए दिन हिंदू और ईसाई लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है और उनके साथ जबरन शादी करके मुस्लिम बनाया जा रहा है।