India's Got Talent 9 के विनर बने दिव्यांश और मनुराज जानिए जीत के बाद क्या ख़ास रहा इनके लिए

5 Dariya News

India's Got Talent 9 के विनर बने दिव्यांश और मनुराज जानिए जीत के बाद क्या ख़ास रहा इनके लिए

India's Got Talent 9 : रियाल्टी शौ के विनर रहे दिव्यांश और मनुराज,यह जोड़ी शौ के दौरान ही बनी थी। आइये जानते हैं की आख़िर जीत के बाद क्या खास हासिल किया।

5 Dariya News

मुंबई 18-Apr-2022

जैसे ही इंडियाज गॉट टैलेंट का आज समापन हुआ, दिव्यांश कचोलिया (बीटबॉक्सर) और मनुराज सिंह राजपूत (फ्लोटिस्ट) की टीम को नौवें सीज़न के विजेता के रूप में घोषित किया गया। शो में दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया। जयपुर और भरतपुर की बीटबॉक्सिंग और बांसुरी वादक की इस जोड़ी ने शो के दौरान कई लोगों के दिल जीते। शो में पहली बार हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत की कमाल जुगलबंदी देखने को मिली। 

इंटरव्यू में बातचीत के दौरान दिव्यांश ने स्वीकार किया कि वे शो जीतने की उम्मीद कर रहे थे। “हमने वैसा ही किया जैसा हम पूरे सीजन में एक जैसा गाते थे । हम जो कुछ भी परफॉर्म  कर रहे थे, हम उसे भविष्य के एपिसोड में ऊपर ले जाना चाहते थे और जिसके  लिए हमने सच में बहुत मेहनत की। हम ज्यादा नहीं सोए और जितना हो सके उतना अभ्यास करने की कोशिश की। इसलिए हमें उम्मीद थी कि हम जीतेंगे।


दोनों की जोड़ी शौ पर बनी 


दिव्यांश और मनुराज की जोड़ी सोनी टीवी के रियलिटी शो में बनी थी इस जोड़ी से अपने टेलेंट से सबका दिल बड़ी ही आसानी से जीत लिया था क्योंकी इन्होंने पहली बार लोगों को बांसुरी के साथ- साथ वेस्टर्न म्यूजिक सुनाया। भविष्य में भी यह जोड़ी साथ काम करेगी।"हम अपने बीटबॉक्स एल्बम पर काम कर रहे हैं, जहां मान भाई मेरे एल्बम में कुछ भूमिका निभाएंगे, और मैं उनके एल्बम में भी कुछ भूमिका निभाऊंगा। इसलिए हम वास्तव में इस विरासत को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं " दिव्यांश कहते हैं।


क्या ख़ास मिला इन विजेताओं को 


आईजीटी-9 की ट्रॉफी को हासिल करने वाले दिव्यांश और मनुराज को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है। इसी के साथ उनको एक-एक वैगन-आर भी दी। इसके अलावा आपको बता दें की सिंगर इशिता विश्वकर्मा इस शौ में  फर्स्ट रनरअप रहीं जिन्हें 5 लाख रुपये मिले। शो में इशिता को छोटी लता मंगेशकर कहा जाता था। शो के सेकंड रनरअप रहे दिल्ली के बॉम्ब फायर क्रू, उनकी टीम को भी 5 लाख रुपये दिए गए।



रोहित शेट्टी ने दिया शौ में ये ऑफर 


आपको बता दें की रोहित शेट्टी शो में गेस्ट बनकर आए थे और इस दौरान दिव्यांश और मनुराज की परफॉर्मेंस से बहुत प्रभावित और खुश हुए। दोनों ने फिल्म डॉन का बैकग्राउंड थीम पर इंस्ट्रुमेंटल कवर पेश किया जिसने रोहित का दिल जीत लिया। रोहित ने कहा कि वो इस परफॉर्मेंस की फुटेज को अपनी कार में लूप पर सुनेंगे। रोहित ने उन्हें अपने डायरेक्शन में बन रही फिल्म सर्कस के  बैकग्राउंड थीम म्यूजिक पर काम करने का ऑफर दिया। 




शौ में रोहित शेट्टी इस जोड़ी को रब ने बना दी जोड़ी का नाम भी दिया और कहा की यह भगवान का एक इशारा है।इसलिए आप आगे चलकर भी साथ में काम करना इसके अलावा इस इस शो को किरण खेर, शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर ने किया। जबकि एक्टर अर्जुन बिजलानी शो को  होस्ट किया। 

English :  Beatboxer Divyansh Kacholia & flutist Manuraj Singh Rajput Lifted India’s Got Talent Trophy