5 Dariya News

घाना में पलटी नाव, 7 की मौत

5 Dariya News

अकरा 16-Apr-2022

पूर्वी घाना की वोल्टा झील में एक नाव के पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी पुलिस ने शुक्रवार देर रात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घाना पुलिस सेवा के पूर्वी क्षेत्रीय कमान के प्रवक्ता एबेनेजर टेटेह ने कहा कि 20 यात्रियों वाली नाव शुक्रवार की तड़के तेज तूफान में फंसकर पलट गई। टेटेह ने कहा, "इसमें 7 लोग डूब गए, एक लापता हो गया और बाकी को बचा लिया गया है।" उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है और द्वीप पर एक निजी मुर्दाघर में रख दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की पहचान करने के लिए जांच की जाएगी।