Amarnath Yatra 2022: 13 से 75 वर्ष की आयु के भक्तों के लिए पंजीकरण खुला, रेजिस्ट्रेशन के लिए जानिए किन-किन चीजों की होगी आवश्यकता

5 Dariya News

Amarnath Yatra 2022: 13 से 75 वर्ष की आयु के भक्तों के लिए पंजीकरण खुला, रेजिस्ट्रेशन के लिए जानिए किन-किन चीजों की होगी आवश्यकता

अमर नाथ यात्रा 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यात्रा को करने के लिए सभी यात्रियों के पास अमरनाथ श्राइन बोर्ड के नजदीक नामित अस्पतालों से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना अनिवार्य किए गए हैं। जानिए इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी -

5 Dariya News

पहलगाम 16-Apr-2022

Amarnath Yatra 2022: दो साल करोनाकाल के बाद श्रद्धालुओं को इस यात्रा को पूरा करने का अवसर मिल रहा है। यह यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है जो 11 अगस्त तक यानि पुरे 43 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा यदि आप भी रजिस्ट्रेशन करवाना हते हैं तो आइये जानते हैं-

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

यदि आप भी अमरनाथ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए या तो आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या मोबाइल ऐप से भी रेजिस्टर कर सकते हैं इसके लिए आप  https://jksasb.nic.in/register.aspx  वेबसाइट पर जाएं. यहां आपसे आपका व्यक्तिगत विवरण पूछा जायेगा जैसे यात्री का नाम, एड्रेस और मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी भी ली जाएगी। इसके साथ ही ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट भी आपको अपलोड करना होगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट 

  1. यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के हेल्थ सर्टिफिकेट.

  2. उसकी चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

  3. यात्री का एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म पर पूरी जानकारी होनी चाहिए.

नोट:- आपको बता दें की किस अमरनाथ यात्रा 2022 को करने के लिए लोगों की उम्र को निर्धारित किया गया है। इसलिए आपकी उम्र 13 साल से 75 साल के बीच होनी चाहिए. इसके साथ ही अगर कोई महिला 6 महीने से ज्यादा की गर्भवती है तो वह इस यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकती है।