भगवंत मान सरकार ने 1 जुलाई से पंजाब के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले यह वादा किया था की वह हर घर में 300 यूनिट बिजली मुफ़्त करेंगे और आज उन्होंने इस1 जुलाई से पंजाब के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।
5 Dariya News
चंडीगढ़ 16-Apr-2022
चंडीगढ़ : पंजाब में भगवंत मान सरकार को सत्ता में काम करते -करते आज पुरे 30 दिन हो चुके हैं इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के हर घरों में 300 यूनिट बिजली मुफ़्त में देने की घोषणा की है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी की पंजाब में 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार जल्द ही राज्य के लोगों को 'खुशखबरी' देगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह घरों में मुफ्त बिजली का ऐलान कर सकती है। हालांकि अभी तक मुफ्त बिजली को लेकर भगवंत मान की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले भगवंत मान ने दावा किया था कि वो 16 अप्रैल को पंजाब की जनता के एक बड़ी घोषणा करेंगे।
आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कुछ दिन पहले ही मुलाकात की थी जहां उन्होंने एक बैठक में पंजाब से किये गये पहले वादे को पूरा करने के लिए लंबी बातचीत की जिसमें उन्होंने पंजाब को 300 यूनिट मुफ्त बिजली कैसे दी जाएगी के मुद्दे पर चर्चा की। मुलाकत के बाद भगवंत मान ने कहा की वे जल्द ही पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा करेंगे।