5 Dariya News

गुजरात में 108 फीट के 'हनुमान', PM मोदी ने किया मूर्ति का अनावरण

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM मोदी ने मोरबी में भगवान हनुमान की प्रतिमा का लोकार्पण किया। भगवान हनुमान की ये प्रतिमा 4 धाम परियोजना के तहत देश भर में 4 दिशाओं में स्थापित की जा रही है, इस योजना में 4 मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है।

5 Dariya News

गुजरात 16-Apr-2022

देश को आज भगवान हनुमान की दूसरी विशाल प्रतिमा मिल गई है। हनुमान जन्मोत्सव पर PM मोदी  ने मोरबी में 108 फीट की भगवान बजरंगबली की प्रतिमा का अनावरण किया। अपकी जानकारी के लिए बता दें कि PM मोदी प्रतिमा का उद्घाटन करने के लिए वर्चुअली जुड़े थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने भगवान हनुमान की प्रतिमा का लोकार्पण किया। भगवान हनुमान की ये प्रतिमा 4 धाम परियोजना के तहत देश भर में 4 दिशाओं में स्थापित की जा रही है।  इस योजना में 4 मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है। 

पीएम मोदी ने हनुमान जयंती के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी।  पीएम ने कहा- इस पावन अवसर पर आज मोरबी में हनुमान जी की इस भव्य मूर्ति का लोकार्पण हुआ है।  ये देश और दुनिया भर के हनुमान भक्तों के लिए, रामभक्तों के लिए बहुत सुखदायी है, सभी को बहुत-बहुत बधाई। 

पीएम मोदी ने कहा, 'हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं।  हर कोई हनुमान जी से प्रेरणा पाता है।  हनुमान वो शक्ति और सम्बल हैं, जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया।  इसलिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी हनुमान जी एक अहम सूत्र हैं। 

PM ने कहा कि रामकथा का आयोजन भी देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जाता है।  भाषा-बोली जो भी हो, लेकिन रामकथा की भावना सभी को जोड़ती है, प्रभु भक्ति के साथ एकाकार करती है।  यही तो भारतीय आस्था की, हमारे आध्यात्म की, हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा की ताकत है। 

पीएम मोदी ने कहा- मुझे बताया गया है कि हनुमान जी की इस तहर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा देश के अलग-अलग कोने में स्थापित की जा रही है।  हम पिछले कई वर्षों से शिमला में हनुमान जी की प्रतिमा देख रहे हैं, आज मोरबी में दूसरी प्रतिमा स्थापित हुई है।  दो अन्य मूर्तियों को दक्षिण में, रामेश्वरम और पश्चिम बंगाल में स्थापित करने का कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है।