5 Dariya News

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी : स्टार कपल के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

5 Dariya News

मुंबई 15-Apr-2022

अपनी शादी से पहले के फंक्शन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने डांस फ्लोर पर धमाल मचा दिया। स्टार जोड़ी बॉलीवुड सॉन्ग 'छैया छैया' पर थिरकती नजर आई। इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में कपल को ट्रैक पर डांस करते हुए देखा गया। वीडियो में आलिया को एक सुंदर लाल एथनिक परिधान पहने देखा जा सकता है, वहीं उनके पति रणबीर ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना था, और साथ में लाल रंग की नेहरू जैकेट पहनी थी। नीतू कपूर अपनी 'बहू' आलिया भट्ट का घर में स्वागत कर चुकी हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने शादी समारोह से अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया की शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं थी।