Coronavirus update | भारत में फ़िर लौटा करोना का कहर,एक्टिव मामलों में हुआ इजाफ़ा
दर्ज़ की गई रिपोर्ट के अनुसार सक्रिय मामलों का अकड़ा बढ़कर फिर 11,191 पर पहुंचा|
5 Dariya News
नई दिल्ली 15-Apr-2022
भारत में करोना के फिर बढ़ते मामलों ने सब को डरा दिया है| सरकार द्वारा दी गई नए आंकड़ो की जानकारी के अनुसार अनुसार 24 घंटो में कुल 6 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और संक्रमित हुए 810 लोग ठीक हो चुके हैं
Coronavirus Updates: India registers 949 new COVID19 cases in last 24 hours,
New Corona cases:- भारत में एक बार फिर करोना के बढ़ते मामलों ने डरा दिया है| अभी-अभी भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी ही थी की करोना ने फिर दस्तक दे दी| सूत्रों और अन्य रिपोर्ट्स की खबरों से पता चला है की करोना के नये सक्रिय आंकड़े 11,191 पर पहुंच गए हैं| यदि हम पिछले 24 घंटो की बात करें तो भारत में 949 नए मामले(new COVID19 cases) रजिस्टर्ड किए गए हैं रजिस्टर्ड दिल्ली में करोना के कुछ चौका देने वाले मामले समाने आये हैं | गौरतलब की बात तो यह है की भारत में कोविड-19 मामलों में एकदम से गिरावट देखी गई थी लेकिन आज 15-अप्रैल में स्वास्थ्य मंत्री एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 949 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 15 अप्रैल को 1,007 नए मामले सामने आए थे, जबकि 13 अप्रैल को 1,088 नए मामले सामने आए थे।
देश में covid-19 के दरों की बात करें तो यह लगभग 0.03 प्रतिशत रह गया था और 98 प्रतिशत रिकवरी दरें नोट की गई थी| लेकिन इसमें अचानक वृद्धि होने के कारण आज पिछले 24 घंटो में 6 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 810 लोग ठीक हो चुके हैं| दैनिक आधार पर सक्रिय मामलों की नोट की गई दरें को जाने तो वो 0.26 फीसदी रही। आपको बता दें अभी तक 83.1 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 3,67,213 जांच की गई।
दिल्ली में तेजी से बढ़ा करोना वायरस
इस समय दिल्ली में सबसे तेज़ी से फैल रहा है कोरना वायरस दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 325 नए मामले दर्ज किए गए हैं| यह आंकड़े पुरे 40 दिनों के बाद सबसे सबसे ज्यादा नए मामलों की रिपोर्ट है| इन बढ़तें मामलों को देखते ही दिल्ली में DDMA की बैठक बुलाई गई है. जो कि 20 अप्रैल को होनी है|