रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी : करिश्मा कपूर ने फ्लांट की अपनी मेहंदी
5 Dariya News
मुंबई 14-Apr-2022
बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार गुरुवार को शादी कर रहे हैं। अभिनेता की चचेरी बहन करिश्मा कपूर ने बुधवार को हुए मेहंदी की एक झलक साझा की। करिश्मा ने कल रात समारोह के बाद अपने मेहंदी डिजाइनों की झलकियां साझा कीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पैरों में मेंहदी की एक तस्वीर साझा की।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, मुझे मेहंदी बहुत पसंद है। मेहंदी समारोह के लिए, अभिनेत्री ने पुनीत बलाना द्वारा पीले रंग का एथनिक वियर पहना था। रणबीर और आलिया गुरुवार दोपहर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह कपल चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहा है। दोनों को अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर प्यार हो गया था।