5 Dariya News

रणबीर-आलिया की शादी: नीतू, रिद्धिमा, रीमा उत्सव के लिए रणबीर के घर पहुंचे

5 Dariya News

मुंबई 13-Apr-2022

बॉलीवुड पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए बी-टाउन पूरी तरह तैयार है। शादी से पहले होने वाले सेलीब्रेशन के लिए मेहमान आने शुरु हो गए हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर को मुंबई के बांद्रा इलाके में रणबीर के वास्तु आवास पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, पोती समायरा और दामाद भरत साहनी के साथ प्री-वेडिंग उत्सव के लिए जाते देखा गया। इसके अलावा, नताशा नंदा भी नीले रंग के पारंपरिक पहनावे और मैचिंग फेसमास्क के साथ अभिनेता के आवास पर पहुंचीं। 

उनके पीछे उनकी बुआ रीमा जैन भी थीं, जो समारोह स्थल पर खड़े पपराजी के सामने मुस्कुराती नजर आई। वहीं रणबीर के धर के पास एक सफेद रंग की वातानुकूलित वैन भी नजर आई। वहीं तीन कपूर संपत्तियों - रणबीर के वास्तु निवास, आरके स्टूडियो और कृष्णा राज बंगले को रोशनी से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि यह कपल गुरुवार 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएगा।