5 Dariya News

बुल्गारिया में सैन्य ट्रक दुर्घटना, दो की मौत, 10 घायल

5 Dariya News

सोफिया 06-Apr-2022

बुल्गारिया में दो ट्रकों की टक्कर में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के बयान का हवाला देते हुए बताया कि ये हादसा मंगलवार दोपहर दक्षिणपूर्वी बुल्गारिया के रेजोवो और ग्रामाटिकोवो के बीच हुआ। ट्रक बल्गेरियाई-तुर्की सीमा की सुरक्षा के लिए आंतरिक मंत्रालय को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था। हालांकि, बयान में 12 पीड़ितों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।