5 Dariya News

ग्रैमी 2022 : क्रिस स्टेपलटन को मिले तीन सम्मान

5 Dariya News

लॉस एंजिल्स 04-Apr-2022

अमेरिकी संगीतकार क्रिस स्टेपलटन ने 2022 ग्रैमी अवार्डस में बेस्ट कंट्री एल्बम का सम्मान हासिल किया। उनके एलपी 'स्टाटिर्ंग ओवर' ने स्टर्गिल सिम्पसन द्वारा 'द बैलाड ऑफ डूड एंड जुआनिटा', मिकी गाइटन द्वारा 'रिमेम्बर हर नेम', ब्रदर्स ओसबोर्न द्वारा 'शल्कटोनस' और मिरांडा लैम्बर्ट द्वारा 'द मार्फा टेप्स' और जॉन रान्डेल और जैक इनग्राम को पीछे छोड़ते हुए सम्मान प्राप्त किया। । बेस्ट कंट्री एल्बम जीतने के अलावा, स्टेपलटन ने 'यू शुड प्रोबेबली लीव' के लिए बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस के लिए और 'कोल्ड' के लिए बेस्ट कंट्री सॉन्ग का भी पुरस्कार भी अपने नाम किया। स्टेपलटन ने इसे रिकॉर्ड तीसरी बार जीता है।