5 Dariya News

अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में भूस्खलन में 3 की मौत, 2 घायल

5 Dariya News

काबुल 30-Mar-2022

पूर्वी वरदक प्रांत के एक गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी समाचार एजेंसी बख्तर के हवाले से बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब मंगलवार देर रात वरदक प्रांत के देहमीरदाद जिले में एक पहाड़ी की चोटी के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। भूस्खलन और हिमस्खलन प्राकृतिक मौसमी घटनाएं हैं, जो ज्यादातर पहाड़ी अफगानिस्तान में सर्दियों और वसंत ऋतु में देखी जाती हैं, जिससे अक्सर हताहत होते हैं।