थप्पड़ के लिए विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी
5 Dariya News
लॉस एंजेलिस 29-Mar-2022
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने ऑस्कर के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद माफी मांगी है। स्मिथ ने लिखा, "हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी है। कल रात के अकादमी पुरस्कारों में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और अक्षम्य था।""मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैं लाइन से बाहर था और मैं गलत था। मैं शर्मिदा हूं और मेरे कार्यों से उस आदमी का संकेत नहीं मिला जो मैं बनना चाहता हूं। प्यार की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।"उन्होंने कहा, " मैं अकादमी, शो के निमार्ताओं, सभी उपस्थित लोगों और दुनिया भर में देख रहे सभी लोगों से माफी मांगना चाहूंगा।"