5 Dariya News

उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू - राज्यपाल, कार्यवाहक सीएम ने किया स्वागत

5 Dariya News

देहरादून 19-Mar-2022

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का राज्यपाल और कार्यवाहक सी एम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। यहां से रवाना होने के बाद वह देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण करेंगे। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय आ रहे हैं और विवि की ओर से चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।