5 Dariya News

मध्य नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 10 लोगों की हत्या की

5 Dariya News

लागोस (नाइजीरिया) 16-Mar-2022

देश के केंद्रीय राज्य नाइजर में बंदूकधारियों ने एक पुलिस थाने और एक स्थानीय सरकार के मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी नाइजीरिया की पुलिस ने दी। सोमवार को नाइजर के पुलिस प्रमुख बाला कुरियास ने मंगलवार को मिन्ना में संवाददाताओं से कहा कि बंदूकधारियों ने मगमा पुलिस थाने पर हमला करते हुए 3 अधिकारियों की हत्या कर दी और बाद में स्थानीय सरकार के मुख्यालय पर हमला करते हुए 3 पुलिस अधिकारियों और 4 कर्मियों की हत्या कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों को ट्रैक करने के लिए पुलिस सामरिक दस्ते और सैन्य कर्मियों की एक टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया। उन्होंने कहा, "हम राज्य के निवासियों से क्षेत्र में तैनात सुरक्षाकर्मियों की विश्वसनीय जानकारी के साथ मदद करने की अपील करते हैं जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके।" हाल के महीनों में नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र हमले एक प्राथमिक सुरक्षा खतरा रहे हैं, जिससे कई मौतें और अपहरण हुए हैं।