5 Dariya News

महगाई की आग व घोटालों की बौछार ने देश को खोखला कर दिया है: कुलदीप बिश्नोई

5 दरिया न्यूज (जोगिन्द्र सिंह )

करनाल 08-Oct-2012

कुलदीप बिश्नोई सोमवार को हलके के भूस्तला, इस्माईलाबाद, हरिगढ-भौरख, थाना व संधौला-संधौली में जन जागरण अभियान के तहत जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे। आठ वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता को भरपूर बिजली देने का वायदा मुख्यमंत्री हुड्डा ने किया था, मगर अफसोस की बात है कि अब भी प्रदेश के लोग बिजली को तरस रहे हैं। उन्होंने एफडीआइ की तुलना ईस्ट इडिया कंपनी से करते हुए कहा कि काग्रेस एक बार फिर देश को अंग्रेजों का गुलाम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब जनता इनेलो व काग्रेस के काले कारनामों को जान चुकी है। जनता को स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही अपना नुमाईंदा चुनना चाहिए। उन्होंने लोगों को हजका के स्थापना दिवस पर 2 दिसंबर को सिरसा में होने वाली विशाल रैली में पहुंचने का न्योता दिया।