5 Dariya News

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव हुक्कड़ा में खेत दिवस का आयोजन

5 Dariya News

होशियारपुर 11-Mar-2022

कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण )डा. मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि केंद्र की ओर से धान की पराली प्रबंधन संबंधी गांव हुक्कड़ां में धान की कटाई सुपर एस.एम.एस. कंबाइन से करवाने के बाद सुपर सीडर से गेहंू की बिजाई की सफल काश्त संबंधी खेत दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर की ओर से अभियान के रुप में जोर दिया जा रहा है कि किसान धान की पराली को न जलाएं व उपलब्ध मशीनरी व तकनीकों के माध्यम से इसका योग्य प्रबंधन कर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। इस कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र  होशियारपुर की ओर से किसानों के खेतों में धान की पराली प्रबंधन के लिए रबी 2021-22 के दौरान प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी।डा. मनिंदर सिंह बौंस ने खेत दिवस पर पहुंच किसानों का स्वागत करते हुए केंद्र की ओर से किसानी के प्रति सेवाओं के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस केंद्र की ओर से धान की पराली  प्रबंधन के लिए अभियान के रुप में जागरुकता व प्रशिक्षण कैंप लगाए गए हैं व पराली में मौजूद अलग-अलग तत्वों की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने रबी की फसलों के सर्वपक्षीय कीट  प्रबंध व गर्मी की ऋतु की मूंगी व माह की काश्त के बारे में प्रकाश डाला। सहायक प्रोफेसर(कृषि इंजीनियरिंग) इंजीनियर अजैब सिंह ने किसानों को खेती मशीनरी के माध्यम से धान की पराली प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी सांझी की व इस बात पर जोर दिया कि मशीनरी के सुचारु प्रयोग के माध्यम से धान की पराली को संभाले। उन्होंने गेहूं की कटाई के दौरान ध्यान देने योग्य जरुरी नुकते व अनाज संभालने के बारे में बताया। प्रोग्राम सहायक श्रीमती सुनीता की ओर से मिट्टी परख की महत्ता व मिट्टी परख के लिए नमूने लेने की विधि के बारे में बताया। गांव हुक्कड़ां के प्रगतिशील किसान सतिंदर सिंह ने सुपर सीडर के प्रयोग के माध्यम से पराली प्रबंधन करने संबंधी अपने सफल तर्जुबे सांझे किए व उपस्थित किसानों को धान की पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर की कारगुजारी के बारे में दर्शाया।इस मौके पर सरपंच मास्टर मोहन सिंह, पंच श्रीमती रतन कौर, हुक्कड़ा बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी के प्रधान श्री कुलविंदर सिंह, सचिव श्री बलकार सिंह, श्री तरलोचन सिंह व गांव हुक्कड़ां के अन्य किसान उपस्थित थे। उपस्थित किसानों को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की खरीफ की फसलों की काश्त  संबंधी सिफारिश के लिए किताब व घरेलू बगीची के लिए गर्मियों की सब्जियों की बीज किटें दी गई। अंत में गांव हुक्कड़ा के सरपंच मास्टर मोहन सिंह ने आए किसानों का धन्यवाद किया व पराली प्रबंधन के संदेश को अन्य किसानों तक पहुंचाने का भरोसा भी दिया।