5 Dariya News

आदिवी शेष ने 'मेजर' फिल्म को लेकर दिए संकेत

5 Dariya News

हैदराबाद 12-Mar-2022

अभिनेता आदिवी शेष अपनी आगामी फिल्म 'मेजर' पर एक दिलचस्प अपडेट लेकर आ रहे हैं। उसी के बारे में एक घोषणा करने के लिए 'क्षनम' के अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। आदिवी शेष ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बताया, "15 मार्च मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जयंती है। लीजेंड की जयंती पर, हमने कुछ खास योजना बनाई है।" 26/11 के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका ने आदि शेष को मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार के करीब ला दिया है और उन्होंने हमेशा मेजर के परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखा है। एक सूत्र ने कहा, "इससे अभिनेता को लगता है कि यह फिल्म उनके जीवन में हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है और शहीद की जयंती को विशेष तरीके से मनाने के पीछे आदि शेष का मुख्य कारण भी है।" ससी किरण टिक्का द्वारा निर्देशित, फिल्म में साईं मांजरेकर और शोभिता धूलिपाला मुख्य किरदार में हैं। सोनी पिक्च र्स फिल्म्स इंडिया और महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट और एप्लस एस मूवीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 मई को रिलीज होगी।